नयी दिल्ली। जो लोग म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या पहले से किसी स्कीम में निवेश किए हुए हैं उनके लिए यह खबर काफी काम की है। असल में म्यूचुअल फंड अब जल्दी पैसा डबल करने वाला ऑप्शन बन गया है। ऐसी ढेरों स्कीमें अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सामने आई हैं, जिन्होंने साल भर में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। हम आपको यहां एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसने पिछले सिर्फ 1 साल में निवेशकों को 100 फीसदी रिटर्न दिया, जिससे उनका पैसा दोगुना हो गया। ये स्कीम एसबीआई म्यूचुअल फंड की है।
एसबीआई कोंट्रा फंड
हम बात करने जा रहे हैं एसबीआई म्यूचुअल फंड के एसबीआई कोंट्रा फंड की, जिसने 1 साल में 100 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी जिस किसी निवेशक ने इस स्कीम में 5 लाख रु का निवेश किया होगा, उसकी निवेश राशि इस समय 10 लाख रु हो गयी होगी। एसबीआई कोंट्रा फंड एक बहुत पुरानी स्कीम है। इसकी शुरुआत मई 2005 में हुई थी।
शुरुआत से अब तक 860 फीसदी रिटर्न
एसबीआई कोंट्रा फंड ने लॉन्च होने के बाद से अब तक 860 फीसदी मुनाफा कराया है। यानी 1 लाख रु का निवेश अब तक 9.60 लाख रु हो गया होगा। यदि इस फंड के एक साल के रिटर्न की तुलना एसबीआई की एफडी से करें तो इनमें जमीन-आसमान का अंतर है। एसबीआई की 1 साल की एफडी पर सिर्फ 5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। जबकि एसबीआई कोंट्रा फंड 1 साल में 100 फीसदी रिटर्न देने मे कामयाब रहा।
1.5 फीसदी है एक्सपेंस रेशियो
एसबीआई कोंट्रा फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.5 फीसदी है। आपके मन में सवाल आ सकता है कि यह एक्सपेंस रेशियो क्या होता है। असल में स्कीम में जो रिटर्न मिलता है कंपनी उसका 1.5 फीसदी बतौर कमीशन काट लेगी। यानी अगर 100 फीसदी रिटर्न मिला तो आपको 98.5 फीसदी मिलेगा। म्यूचुअल फंड कंपनी आपके पैसे का मैनेजमेंट और दूसरे खर्चे वहन करती है। इसलिए पहले से एक एक्सपेंस रेशियो तय होता है।
6 महीनों में दिया तगड़ा रिटर्न
1 साल के अलावा बाकी अवधियों की बात करें तो एसबीआई कोंट्रा फंड ने 6 महीनों में 46.38 फीसदी (16 मार्च तक) रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु के निवेश पर निवेशकों को 46.38 हजार रु का मुनाफा हुआ। इसी तरह तीन महीनों में इस फंड ने 16.54 फीसदी रिटर्न दिया। तीन महीनों में 16.54 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे विकल्प की तुलना में कहीं बेहतर है।
आगे भी मौका
बता दें कि एसबीआई कोंट्रा फंड आगे भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसलिए यदि आप निवेश करना चाहें तो ये एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप हर महीने 100 रु (रोज के करीब 3 रु) किसी स्कीम में बतौर माइक्रो एसआईपी निवेश करें तो साल में कुल 1200 रु जमा होंगे। 20 साल बाद हर महीने 100 रु की रकम हो जाएगी 24000 रु। यदि ये माना जाए कि आपको सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलेगा तो 20 साल बाद आपके 24000 रु असल में करीब 99000 रु होंगे। आगे जानिए 30 साल में कितना फंड तैयार होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications