नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। एटीएम से पैसे निकालने से पहले आपको इस नये नियम के बारे में जानना जरूरी है। एसबीआई ने एटीएम से ट्रांजेक्शन के रूल को बदल दिया है। दरअसल इसके पीछे एसबीआई का उद्देश्य एटीएम पर बढ़ रही धोखाधड़ी को रोकना है। एसबीआई के नए नियम से बैंक के ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहेंग। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई की तरफ से हाल ही में हजारों करोड़ रु की धोखाधड़ी के बारे में बताया गया है। इसीलिए एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के तरीके और नियम को बदला है। यदि आप एसबीआई ग्राहक हैं तो आपके लिए नए नियम को जानना जरूरी है ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे।
क्या है नया नियम
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एटीएम पर पैसे निकालने में सावधानी बरतने को कहा है। जहां तक नए नियम का सवाल है तो एसबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने के लिए ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) फैसिलिटी की शुरुआत की है। इससे आप धोखाधड़ी से सुरक्षित रहेंगे। आपका पैसा भी सलामत रहेगा। एसबीआई के नए नियम के अनुसार आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी। बिना ओटीपी के एटीएम से पैसा निकालना संभव नहीं होगा। सुरक्षा के लिहाज से ये सिस्टम काफी कारगर साबित हो सकता है।
10 हजार रु से अधिक पर ओटीपी जरूरी
एसबीआई की ये सुविधा ग्राहकों के लिए बेहद अच्छी है। इसके तहत बिना ओटीपी के आप अपना पैसा एटीएम से नहीं निकाल सकेंगे। हालांकि ये सुविधा 24 घंटों के लिए नहीं है। बल्कि रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ही ओटीपी की जरूरत होगी। मालूम हो कि एसबीआई की तरफ से इस सुविधा की शुरुआत इस साल जनवरी में ही कर दी गई थी। मगर सुरक्षा को देखते हुए एसबीआई ने ट्वीट के जरिए फिर से अपनी इस फैसिलिटी की जानकारी दी है। रुपयों की बात करें तो 10 हजार रु से अधिक कैश निकालने के लिए आपको ओटीपी जनरेट करना होगा।
केवल एसबीआई एटीएम पर होगी सुविधा
ओटीपी की ये सुविधा फिलहाल सिर्फ एसबीआई एटीएम में मिलेगी। जबकि दूसरे बैंकों के एटीएम से आप बिना इस फैसिलिटी के ही पैसा निकाल सकते हैं। यानी दूसरे बैंकों के एटीएम पर आपको ओटीपी जनरेट नहीं करना होगा। इसकी वजह ये है कि ये खास फीचर नेशनल फाइनेंशियल स्विच यानी एनएफएस में डेवलप नहीं हुआ है। बैंक ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए अपने पिन नंबर के अलावा ओटीपी भी दर्ज करना होगा। आपको ये ओटीपी बैंक में रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर पर मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications