स्टेट बैंक खाताधारकों के लिए काफी अच्छी खबर है। एसबीआई ग्राहकों को अब कैश निकालने के लिए एटीएम तक भी जाने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: स्टेट बैंक खाताधारकों के लिए काफी अच्छी खबर है। एसबीआई ग्राहकों को अब कैश निकालने के लिए एटीएम तक भी जाने की जरूरत नहीं है। जी हां अब आपको छोटी जरूरतों के लिए कैश चाहिए तो किसी एटीएम मशीन तक जाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि अब आप अपने घर के पास के किराने की दुकान में जाकर कैश निकाल सकते हैं। दरअसल यह सुविधा केवल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के क्रेडिट या डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए है। आपको बता दें क्या है तरीका:

100 रु से 1,000 रु तक निकाल सकते रोजाना
जानकारी के मुताबिक यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक, प्रीपेड कार्ड होल्डर्स को एसबीआई प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनल पर उपलब्ध होगी। जिसके जरिये आप कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1,000 रुपये प्रति दिन प्रति कार्ड निकाल सकते हैं। अच्छी बात तो यह है कि मर्चेन्ट को कोई चार्ज नहीं देना होगा।
इसके लिए ट्रांजैक्शन का 1 फीसदी रकम चार्ज के रूप में देना होगा। वहीं आरबीआई के गाइडलाइन्स के मुताबिक, यह न्यूनतम 7.50 रुपये और अधिकतम 10 रुपये होगा।
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी अधिक जानकारी
वहीं आप अगर किसी मर्चेन्ट से कुछ खरीदारी नहीं करते हैं तो भी आप प्वाइंट ऑफ सेल की मदद से पैसे निकाल सकते हैं। इससे मर्चेन्ट को हर रोज कैश बैंक ब्रांच में जमा करने की झंझट नहीं होगी। समय की भी बचत होगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
किराना स्टोर्स के जरिए निकाल सकते कैश
बता दें कि कुछ माह पहले ही आरबीआई ने देश में एटीएम की घटती संख्या को देखते हुए एक समिति गठित की थी। इस समिति ने छोटे शहरों या सबअर्बन एरिया में दुकानदारों के जरिए कैश सप्लाई की सिफारिश की थी। समिति का मानना था कि खर्च बढ़ने की वजह से बैंक एटीएम बंद कर रहे हैं, ऐसे में किराना स्टोर्स के जरिए लोग कैश निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications