अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि बैंक ने बीते कल 18 सितंबर से एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव कर दिए है।
नई दिल्ली: अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि एसबीआई ने बीते कल 18 सितंबर से एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव कर दिए है। जिसके बाद से देशभर में ओटीपी बेस्ड एटीएम कैश विड्रॉल की सुविधा लागू कर दी है। इस सुविधा के तहत अब से 10 हजार रुपए से ज्यादा कैश निकालने पर आपको ओटीपी देना होगा। यानी कि आप बिना ओटीपी के पैसे नहीं निकाल पाएंगे।Alert : SBI ग्राहक ध्यान दें, बैंक ने बदले ये 4 नियम ये भी पढ़ें

ऐसे में सबसे जरूरी है अपका मोबाइल नंबर अपडेट रहना। बैंक में जो आपने नंबर दिया है उसे एक बार अपडेट जरूर कर दें, वरना आप पैसा नहीं निकाल पाएंगे। कई ऐसे भी ग्राहक होंगे जिन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया हो या किसी कारण नंबर चालू ना हो, उन ग्राहकों को विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। हम अपने खबर के जरिए आपको नंबर अपडेट करने का 3 तरीका बताएंगे। इसमें पहला तरीका ऑनलाइन है, दूसरा तरीक एटीएम के जरिए और तीसरा बैंक ब्रांच के जरिए भी मोबाइल नंबर अपडेट कराने का तरीका।
ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका
- स्टेट बैंक की वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं और लागइन करें। इसके बाद Profile-Personal Details-Change mobile No. पर जाएं।
- यहां बाएं कार्नर पर माई अकाउंट पर क्लिक करें, अब एक नया पेज ओपन होगा। उसमें अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर डालकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर के अंतिम दो डिजिट दिखने लगेंगे। इसके बाद मैपिंग की स्थिति आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
- यदि आप अभी तक इंटरनेट बैंकिंग के लिए पंजीकृत नहीं हैं, तो आप अपने एटीएम का उपयोग करके ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। एटीएम में आपको Debit Card details. To register click here आप्शन पर जाना होगा और उसके निर्देश का पालन करना होगा।
एटीएम से ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी एटीएम पर जाएं, यहां उपलब्ध विकल्पों में से रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अपना एटीएम पिन एंटर करें।
- अब मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें, अब मोबाइल नंबर बदलने का ऑप्शन दिखाई देगा। अपना पुराना मोबाइल नंबर एंटर करें।
- आपको नया मोबाइल नंबर एंटर करना है, इसके बाद में आपको ओटीपी एंटर करना है। ओटीपी को नए और पुराने दोनों मोबाइल नंबरों पर भेजा जाएगा।
- इसके अलावा आप एसएमएस के जरिए रिसीव हुए ओटीपी और संदर्भ संख्या को नए से भी भेजें। निम्नलिखित प्रारूप में मौजूदा मोबाइल नंबर ACTIVATE IOTP VALUE + REF है। 4 घंटे के भीतर 567676 नंबर आपका मोबाइल नंबर अपडेट किया जाएगा।
बैंक ब्रांच से अपडेट करें मोबाइल नंबर
इसके अलावा आप बैंक के ब्रांच पर जाएं और अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए एक लेटर लिखें। बैंक जरूरी वेरीफिकेशन के बाद आपका मोबाइल नंबर आपके खाते से लिंक या अपडेट कर देगा। ऐसा करते ही आपके मोबाइल परअपडेशन की स्थिति के बारे में आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस प्राप्त होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications