एसबीआई ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से लोन लेना और सस्ता हो गया है। एसबीआई ने अपने लोन पर एमसीएलआर रेट में 0.10 फीसद कटौती की का ऐलान सोमवार को किया।
नई दिल्ली: एसबीआई ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई से लोन लेना और सस्ता हो गया है। एसबीआई ने अपने लोन पर एमसीएलआर रेट में 0.10 फीसद कटौती की का ऐलान सोमवार को किया। बता दें चालू वित्त वर्ष में लगातार आठवीं बार मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कटौती की घोषणा की है। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी अवधि के लिए एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट यानी 0.10 फीसदी की कटौती की गई है। जानकारी दें कि नई दरें 10 दिसंबर 2019 से लागू होंगी। FD और RD अकाउंट खोलने का आसान तरीका, लें पूरी जानकारी ये भी पढ़ें

जानिए कितनी कम होगी आपकी ईएमआई
एसबीआई ने एमसीएलआर पर आधारित लोन की दरें घटा दी हैं। अब हर महीने ईएमआई 0.10% तक सस्ती हो गई है। यह दर 8 फीसदी से कम होकर 7.90 फीसदी हो गई है। सबसे बड़े बैंक ने बयान जारी कर कहा है कि ब्याज दर में कटौती के साथ वह देश में सबसे सस्ती दर पर लोन उपलब्ध कराने वाला बैंक बन गया है। आपको बता दें कि इससे पहले नवंबर महीने में भी एसबीआई ने एमसीएलआर में बदलाव किया था। तब एसबीआई ने एक साल के एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की कटौती की थी। जिसके बाद यह दर 8.05 फीसदी से कम होकर 8 फीसदी हो गई थी। बता दें कि रिजर्व बैंक ने इस साल रेपो रेट में अब तक 1.35 फीसदी की कटौती की है। एसबीआई ने इसका फायदा ग्राहकों को देने के लिए ब्याज दर में कमी की है।
ग्राहकों को होगा फायदा
आपको बता दें कि बैंकों द्वारा एमसीएलआर बढ़ाए या घटाए जाने का असर नए लोन लेने वालों के अलावा उन ग्राहकों पर पड़ता है, जिन्होंने अप्रैल 2016 के बाद लोन लिया हो। दरअसल अप्रैल 2016 से पहले रिजर्व बैंक द्वारा लोन देने के लिए तय मिनिमम रेट बेस रेट कहलाती थी। यानी बैंक इससे कम दर पर कस्टमर्स को लोन नहीं दे सकते थे। 1 अप्रैल 2016 से बैंकिंग सिस्टम में एमसीएलआर लागू हो गई और यह लोन के लिए मिनिमम दर बन गई। यानी उसके बाद एमसीएलआर के आधार पर ही लोन दिया जाने लगा। वित्त वर्ष 2019-20 में यह आठवीं बार है जब एसबीआई ने अपनी एमसीएलआर की दरों में कटौती की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications