नयी दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक राहत भरा ऐलान किया है। बैंक ने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न रखने वाले चार्ज को खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं एसबीआई ने एसएमएस सर्विस के लिए वसूले जाने वाले शुल्क को भी समाप्त कर दिया है। एसबीआई की तरफ से किए गए एक ट्वीट में बताया है कि एसबीआई बचत खाताधारकों को एसएमएस सर्विस और मासिक एवरेज बैलेंस न रखने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आपको बता दें कि एसबीआई के पास 44 करोड़ से अधिक बचत खाते हैं। एसबीआई ने जानकारी दी है कि इन चार्जेस को सभी खातों के लिए समाप्त किया गया है।
इस तरह मिलेंगे ज्यादा फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन
हालांकि एसबीआई उन लोगों को ज्यादा संख्या में मुफ्त एटीएम लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है जो अपने बचत खातों में अधिक बैलेंस बनाए रखते हैं। उदाहरण के लिए जो लोग अपने खातों में 1 लाख रु से अधिक का बैलेंस बनाए रखते हैं उन्हें किसी महीने में अनलिमिटेड संख्या में मुफ्त एटीएम लेनदेन का बेनेफिट मिलता है।
मार्च में खत्म किए गए थे चार्जेस
इस साल मार्च में एसबीआई ने घोषणा की थी कि वह सभी बचत बैंक खातों में औसत मासिक बैलेंस न बनाए रखने पर लिए वसूला जाने वाला चार्ज माफ कर देगा। इससे पहले एसबीआई के बचत बैंक ग्राहकों को मेट्रो, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रमशः 3000 रु, 2000 रु और 1000 रु का औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना पड़ता था। बैंक औसत मासिक बैलेंस न रखने पर 5 से 15 रु तक का जुर्माना लगाता था। इस पर टैक्स भी लिया जाता है।
कितना दे रहा ब्याज
एसबीआई इस समय बचत बैंक खाता जमा पर 2.7 फीसदी की ब्याज दर का भुगतान करता है। एसबीआई संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। यह देश का सबसे बड़ा बंधक ऋणदाता भी है। 31 मार्च 2020 तक, बैंक के पास 32 लाख करोड़ रु के डिपॉजिट हैं। बैंक के पास भारत में 22,000 से अधिक शाखाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 58,000 से अधिक के एटीएम / सीडीएम नेटवर्क और 61,000 से अधिक के कुल बीसी आउटलेट हैं।
एटीएम पर भी हटा दिए थे चार्ज
मालूम हो कि कोरोना संकट और उसके बाद के लगे लॉकडाउन के मद्देनजर एससबीआई ने अपनी शाखा और अन्य बैंकों के एटीएम पर सभी लेनदेन के लिए सर्विस चार्ज को माफ कर दिया था। एसबीआई ने 24 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणा के मद्देनजर 30 जून तक किसी भी बैंक के एटीएम से अनिलिमिटेड फ्री लेनदेन का ऐलान किया था। बैंक ने एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क माफ करने का निर्णय लिया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications