देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 32 लोगों की जान ले ली है।
नई दिल्ली: देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कोरोनावायरस के कारण भारत में अब तक 32 लोगों की जान ले ली है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन कर रखा है। इससे भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री की अपील के बाद अब कंपनियां और लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में अब एसबीआई के कर्मचारी भी देश के साथ खड़े हो गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के कर्मचारियों ने कोरोना वायरस की महामारी का मुकाबला करने के मदद का हाथ बढ़ाया है। बता दें कि एसबीआई कर्मचारियों ने मंगलवार को पीएम-केयर्स कोष में अपने वेतन से 100 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसके लिए बैंक के लगभग 2,56,000 कर्मचारी दो दिनों का अपना वेतन इस मद में डालेंगे।

बैंक मदद के लिए लगातार तैयार : रजनीश कुमार
भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि एसबीआई के लिए यह गर्व की बात है कि हमारे सभी कर्मचारी स्वेच्छा से अपने दो दिनों का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सभी को एक साथ मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में मुकाबला करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम इस लड़ाई में सरकार के साथ पूरी तरह खड़े हैं। बैंक ने कहा है कि देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच हम अपने कस्टमर को अपनी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैंक कोरोनावायरस के इस दौर में लोगों को मदद के लिए लगातार तैयार है।
प्रधानमंत्री केयर्स फंड कोरोनावायरस से लड़ने के लिए सहयोग पाने के लिए बनाया गया है। एसबीआई ने पिछले सप्ताह ही कोरोनावायरस के लड़ने में सरकार का सहयोग करने की बात कही थी। इसमें बैंक अपनी सीएसआर एक्टिविटी के एक हिस्से में वित्तीय वर्ष 2019-20 के सालाना लाभ का 0.25 प्रतिशत हिस्सा खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
मालूम हो कि इससे पहले देश में कई उद्योगति, जाने-माने सेलिब्रिटी और आम नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री केयर्स फंड में अपना सहयोग किया है। टाटा ग्रुप ने 1500 करोड़ रुपये की मदद की है। सरकार ने उद्योग जगत से इस फंड में और मदद की अपील की है और साथ ही कहा है कि इस राशि पर टैक्स छूट का भी फायदा देगी।
देश में कोरोना से 1400 संक्रमित
कोरोना वायरस देश के 25 से अधिक राज्यों में तेजी से फैल रहा है। कोरोना की वजह से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में 1430 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिसमें से 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना का संक्रमण से सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में 248 तो केरल मे 234 पॉजिटिव मरीज हैं।वहीं, उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications