SBI Fake Branch: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक फ्रॉड से जुड़ा अनोखा मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्टेट बैंक ऑफर इंडिया की फर्जी ब्रांच खोला था। सिर्फ यही नहीं, इस फर्जी ब्रांच ने स्थानीय लोगों को नौकरी भी दे दी। इस मामले के कारण वहां के लोग हैरान है और इस फ्रॉड का शिकार भी बन गए हैं। आइए इस मामले के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

इस जगह पर खुली थी फर्जी एसबीआई ब्रांच (SBI Fake Branch in Chattisgrah)
छत्तीसगढ़ के सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपोरा गांव में फर्जी ब्रांच खुलासा है। यह ब्रांच वैभवी कॉम्प्लेक्स में खुला है। ब्रांच फर्जी होने की शिकायत कुछ दिन पहले मालखरौदा थाने में हुई थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने मेन ब्रांच में जाकर इस ब्रांच के बारे में पूछताछ की। जब पुलिस टीम इस एसबीआई ब्रांच में पहुंची तो उनकी टीम के साथ एसबीआई के अधिकारियों भी मौजूद थे। पुलिस को देखते ही इस फर्जी बैंक का मैनेजर फरार हो गया। इसके बाद बैंक में काम कर रहे पांच कर्मचारियों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इन लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उनकी भर्ती इंटरव्यू के जरिए हुई है। सिर्फ यही नहीं, उनकी ट्रेनिंग भी इस बैंक के द्वारा कराई गई थी।
बैंक मैनेजर की तलाश में है पुलिस
इस खुलासे के बाद एसबीआई के अधिकारी भी पूरे मामले पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस टीम फर्जी बैंक मैनेजर की तलाश में जुटी है। आरोपियों ने लोगों से कितने की ठगी है। इसके बारे में अभी जानकारी स्पष्ट नहीं है। इसके साथ ही पुलिस ने फर्जी ब्रांच से सारा समान जब्त कर लिया है। अब आगे की पड़ताल की जा रही है। जब स्थानीय लोगों को इस मामले के बारे में पता चला तो उनकी भीड़ इस फर्जी बैंक के आसपास बढ़ने लगी थी। एसबीआई के अधिकारियों का कहना है कि जब भी कोई नया ब्रांच खुलता है तो शहर में मेन ब्रांच को इसकी सूचना होती है। साथ ही भर्ती एसबीआई की तरफ से होती है।
पुलिस अधिकारी ने दी ये जानकारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस फर्जी शाखा को 18 सितंबर को एक कॉमर्शियल परिसर में किराए की दुकान में स्थापित किया गया था, जहां एसबीआई के पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने इस ब्रांच के लिए शिकायत दर्ज की, इस शिकायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और उन्होंने अपनी जांच को शुरू किया।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
अधिकारी के मुताबिक, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत इसके तीन संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति भी शामिल है जिसने खुद को प्रबंधक बताया था और मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई है कि वह इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड है। इस शाखा में स्थानीय लोगों ने अपने पैसे भी जमा किए थे और ये घटना होने के बाद वह बेहद परेशान हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications