भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नये साल से ठीक पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नये साल से ठीक पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है। जी हां एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले सीनियर सिटीजन (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) के लिए खुशखबरी है। SBI : ऑनलाइन खोले अकाउंट, काफी आसान है तरीका ये भी पढ़ें

महामारी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्गों की सहूलियत के लिए लाए गए एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है। इस बात की जानकारी एसबीआई की वेबसाइट से मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने दूसरी बार इस स्कीम की अवधि को बढ़ाया है।
अगले साल मार्च तक सीनियर सिटीजन को मिलेगा फायदा
याद दिला दें कि एसबीआई ने मई माह में सीनियर सिटीजन के लिए नया एफडी प्रोडक्ट एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट लॉन्च किया था। इसके तहत सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के रिटेल टर्म डिपॉजिट के मामले में, उनके लिए लागू ब्याज दर के ऊपर 0.30 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज दिया जाने का प्रावधान है। पहले यह फायदा सितंबर 2020 तक लिया जा सकता था, बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर दिसंबर 2020 कर दी गई। लेकिन अब अगले साल मार्च तक सीनियर सिटीजन इसका लाभ ले सकेंगे।
अन्य लोगों के तुलना मिलेगा ज्यादा ब्याज
वैसे एसबीआई सीनियर सिटीजन को एफडी पर, अन्य लोगों के लिए तय रेगुलर ब्याज दर के ऊपर 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज की पेशकश करता है। यानी इस 0.50 फीसदी और अतिरिक्त 0.30 फीसदी ब्याज दर को मिलाकर एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत सीनियर सिटीजन 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि के लिए रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज हासिल कर सकते हैं। यह फायदा अब 31 मार्च 2021 तक लिया जा सकता है।
ज्यादा ब्याज का फायदा दोनों पर लागू
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत ज्यादा ब्याज का फायदा नया एफडी अकाउंट खुलवाने या पुरानी एफडी के रिन्युअल दोनों पर मिलेगा। हालांकि स्पेशली दिए जा रहे अतिरिक्त प्रीमियम को एफडी के प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल के मामले में पे नहीं किया जाएगा। एसबीआई में इस वक्त सीनियर सिटीजन को 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर 3.40 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications