नयी दिल्ली। लोन की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। मगर देश के अन्नदाताओं यानी किसानों को लोन की बहुत जरूरत पड़ती है। इसीलिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और कई बैंक किसानों के लिए खास लोन स्कीम पेश करते हैं। किसानों की आर्थिक जरूरत को देखते हुए मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) देने का ऐलान किया था। बता दें कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 7 करोड़ किसानों को केसीसी मिल गया है। अच्छी बात ये है कि केसीसी पर किसानों को 4 फीसदी की दर बेहद सस्ता लोन मिल सकता है। मगर यदि वे समय पर लोन चुकाएं तो ही उन्हें 4 फीसदी ब्याज देना होता है। आइए जानते हैं कैसे मिल सकता है ये सस्ता लोन।
एसबीआई देता है स्पेशल लोन
देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी केसीसी के तहत किसानों को स्पेशल और सस्ता लोन देता है। केसीसी पर काफी आसान शर्तों पर मिलने वाले लोन का फायदा उठाया जा सकता है। असल में ये योजना ही किसानों को आसान और सस्ता लोन मुहैया करने के लिए शुरू की गई। जानते हैं कि कैसे किसान एसबीआई की ब्रांच से सोन हासिल कर सकते हैं।
क्यों है केसीसी से लोन लेना बेहतर
केसीसी धारक किसानों को एसबीआई से 4 फीसदी की कम दर पर लोन मिल जाएगा। ये जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर भी दी गई है। योजना के तहत व्यक्तिगत भूमि मालिकों के साथ-साथ संयुक्त तौर पर खेती करने वालों को भी लोन मिलेगा। इतना ही नहीं किराए पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसान को भी इसका फायदा मिल सकता है। जहां तक लोन में आसानी का सवाल है तो पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की जरूरी जानकारी सरकार के पास पहले से ही होती है, इसलिए केसीसी के जरिए लोन मिलना मुश्किल नहीं होगा।
4 फीसदी ब्याज दर कैसे
किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की दर 9 फीसदी होती है। मगर सरकार की तरफ से किसानों की सुविधा के लिए इसमें से 2 फीसदी की सब्सिडी दी जाती है। यानी केसीसी के लोन पर ब्याज की दर रह गई 7 फीसदी। अब यदि किसान 1 साल के अंदर ही लोन लौटा दें उन्हें 3 फीसदी की और छूट मिलती है। ऐसे में लोन पर ब्याज की दर रह जाएगी सिर्फ 4 फीसदी।
पीएम किसान योजना के जरिए लोन लेने के फायदे :
- 1.60 लाख रु तक के लोन पर कोई कोलेट्रल (सिक्योरिटी) की जरूरत नहीं
- 1 साल या भुगतान की तारीख तक 7 फीसदी का आसान ब्याज
- 3 लाख रुपये तक के लोन पर ब्याज दर में 2 फीसदी की छूट
- समय पर भुगतान करने पर ब्याज में 3 फीसदी अतिरिक्त छूट
- भुगतान न करने पर कार्ड की दर पर ब्याज देना पड़ेगा
- केसीसी के तहत मिलने वाले लोन पर फसल और क्षेत्र के लिए बीमा मिलेगा
लोन के लिए जरूरी दस्तावेज :
- आवेदन प्रपत्र
- पहचान के लिए कोई दस्तावेज (वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस)
- पते का कोई प्रूफ
- फिर बैंक में जाकर केसीसी का फॉर्म लेकर भरें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications