नई दिल्ली, अगस्त 2। भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर एक खास ऑफर पेश किया है। बैंक ने होम लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया है। एसबीआई की तरफ से होम लोन पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस पर छूट ग्राहकों को मानसून धमाका ऑफ़र के तहत दी गयी है। बैंक की मौजूदा प्रोसेसिंग फीस 0.40 फीसदी है। इस पर दी गयी 100 फीसदी छूट काफी अहम है। यह ऑफर 31 अगस्त 2021 को समाप्त हो जाएगा। बता दें कि एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 6.70 फीसदी से शुरू होती हैं।
मानसून धमाका ऑफर
एसबीआई के एमडी के अनुसार हमें अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस माफी का यह ऑफर घर खरीदारों को आसानी से फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा, क्योंकि ब्याज दरें भी ऐतिहासिक लिहाज से निचले स्तर पर हैं। हम प्रत्येक भारतीय के लिए एक बैंकर बनने का प्रयास करते हैं और इस प्रकार, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनते हैं।
पहले भी पेश किया ऐसा ऑफर
एसबीआई ने पिछले साल सितंबर में भी प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह से माफ कर दी थी। दरअसल ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रमुख बैंकों के बीच एक आक्रामक प्रतिस्पर्धा चल रही है। बैंक छोटे व्यक्तिगत लोन को बड़े कॉरपोरेट लोन की तुलना में अधिक सुरक्षित मानते हैं। इसीलिए रिटेल ग्राहकों पर ध्यान भी अधिक दिया जाता है। एसबीआई का होम लोन पोर्टफोलियो 5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का दावा है कि वह पूरे बैंकिंग सिस्टम में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है और यही वजह है कि एसबीआई के पास 5 लाख करोड़ की होम लोन बुक है।
योनो ऐप से अप्लाई करने पर अतिरिक्त छूट
बैंक के वन स्टॉप योनो ऐप के माध्यम से आवेदन किए गए होम लोन पर ग्राहकों को 5 बीपीएस (0.05 प्रतिशत) की और भी अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। वहीं महिला उधारकर्ता लोन दर पर 0.05 प्रतिशत (5 आधार अंक/बीपीएस) की अतिरिक्त छूट के लिए पात्र होंगी।
एसबीआई योनो ने बदला नियम
एसबीआई योनो ने हाल ही में एक सख्त नया नियम लागू किया है जिसका ग्राहकों को पालन करना होगा। पिछले एक साल में नेटबैंकिंग लेनदेन में भारी उछाल आया है, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी आई हैं, विशेष रूप से सुरक्षा से धोखेबाजी के। बैंक ने कहा है कि योनो ऐप का नया वर्जन नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आ रहा है। जो ग्राहक योनो ऐप में लॉग इन करना चाहते हैं, उन्हें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर का उपयोग करके ऐसा करना होगा। इससे बैंक धोखाधड़ी के मामले रोकना चाहता है।
देश का सबसे बड़ा बैंक
एसबीआई संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। यह देश का सबसे बड़ा मोर्गेज लेंडर भी है। 31 मार्च 2021 तक बैंक के पास लगभग 37 लाख करोड़ रुपये का डिपॉजिट बेस है, जिसमें सीएएसए अनुपात 46% से अधिक और एडवांस 25 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications