नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लॉकर के रेट में भारी बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। बैंक की घोषणा के अनुसार सभी तरह के लॉकरों का किराया बढ़ाया जा रहा है। यह किराया लॉकरों के साइज के हिसाब से 33 फीसदी तक बढ़ाया जाएगा। बैंक की घोषणा के अनुसार यह बढ़ोत्तरी 31 मार्च 2020 से लागू की जाएगी। इससे पहले एसबीआई ने कई और भी बड़ी घोषणाएं की हैं। इसमें न्यूनतम बैलेंस की सीमा को खत्म करना और को कर्ज को सस्ता करना शामिल है। लेकिन लॉकर का किराया बढ़ाने के अलावा दो झटके भी दिए हैं। इसमें एफडी का ब्याज कम करना और सेविंग अकाउंट का ब्याज घटाना शामिल है।
देश में 3 तरह की श्रेणियां हैं बैंकी शाखाओं की
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई देश में अपनी शाखाओं को 3 श्रेणियों में बांटता है। पहली है मेट्रो यानी बड़े शहर। इसके बाद अर्बन यानी शहरी क्षेत्र। और तीसरी और अंतिम श्रेणी है सेमी अर्बन और ग्रामीण।
आइये अब जानते हैं कि लॉकरों का किराया कितना बढ़ाया जा रहा है।
मेट्रो और अर्बन में अब ये होगा लॉकर का किराया
मेट्रो और अर्बन क्षेत्र की एसबीआई की शाखाओं में लॉकर लेने वालों से बैंक अब ज्यादा किराया वसूलेगा। नया किराया इस प्रकार है
-छोटे आकार की लॉकर का किराया जो अभी 1500 रुपये है, उसे बढ़ाकर 2000 रुपये किया जा रहा है।
-मीडियम आकार के लॉकर का किराया जो अभी 3000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 4000 रुपये किया जा रहा है।
-बड़े आकार के लॉकर का किराया जो अभी 6000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 8000 रुपये किया जा रहा है।
-सबसे बड़े आकार के लॉकर का किराया जो अभी 9000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 12000 रुपये किया जा रहा है।
सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र में अब ये होगा लॉकर का किराया
सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्र की एसबीआई की शाखाओं में लॉकर लेने वालों से भी बैंक अब ज्यादा किराया वसूलेगा। नया किराया इस प्रकार है
-छोटे आकार की लॉकर का किराया जो अभी 1000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 1500 रुपये किया जा रहा है।
-मीडियम आकार के लॉकर का किराया जो अभी 2000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 3000 रुपये किया जा रहा है।
-बड़े आकार के लॉकर का किराया जो अभी 5000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 6000 रुपये किया जा रहा है।
-सबसे बड़े आकार के लॉकर का किराया जो अभी 7000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 9000 रुपये किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications