
SBI How to Transfer Account : भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है। एसबीआई ग्राहक बैंक की तरफ से पेश किए जाने वाले अलग-अलग बैंकिंग प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का फायदा ले सकते हैं। यहां हम आपको इसकी इसी तरह की एक खास सर्विस की जानकारी देंगे। बता दें कि लोग हमेशा ये चाहते हैं कि उनका खाता जिस बैंक ब्रांच में हो, वो उनके घर के नजदीक हो। एसबीआई की ब्रांच बहुत अधिक हैं और इसीलिए अकसर लोगों के खाते इसी बैंक में हैं। पर यदि आपने किसी दूर की ब्रांच में अपना एसबीआई खाता खुलवा रखा है और आप इसे अपनी करीबी ब्रांच में ट्रांसफर कराना चाहते हैं तो इसका तरीका काफी आसान है। यहां हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे।
पहले मुश्किल था ये काम
पहले बैंक ब्रांच बदलना एक समय लेने वाला काम हुआ करता था। इसके लिए ब्रांच में जाना, अलग-अलग दस्तावेज़ों को जमा करना, लंबी-लंबी लाइनों में इंतजार करना और फिर खाते को ट्रांसफर करने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना आवश्यक था। मगर इंटरनेट के आने से बैंक से जुड़ा ये मुश्किल काम अब आसान हो गया है। आप इस काम को अपने घर से ऑनलाइन निपटा सकते हैं।

लगेगा केवल एक हफ्ता
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में बचत बैंक खाताधारक एक हफ्ते के भीतर देश में कहीं भी एक शाखा से दूसरी शाखा में अपने बचत खातों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से फ्री में ट्रांसफर करा सकते हैं। यह ऑप्शन केवल बचत खातों के लिए उपलब्ध है, और ट्रांसफर तभी होगा जब आपका फोन नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड हो और आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा हो। यह सुविधा उन खातों के लिए उपलब्ध नहीं है जिनमें केवाईसी प्रोसेस कंप्लीट नहीं है या इनेक्टिव है। आगे जानिए कि आप अपने एसबीआई बचत खाते को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

एसबीआई खासा ऐसे करें ट्रांसफर
स्टेप 1 : बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं
स्टेप 2 : अपने नेट बैंकिंग खाते तक एक्सेस के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करें
स्टेप 3 : लॉगइन करने के बाद 'ई-सर्विसेज' मेन्यू में जाएं
स्टेप 4 : क्विक लिंक्स की लिस्ट से 'ट्रांसफर ऑफ सेविंग अकाउंट' चुनें
स्टेप 5 : उस खाते का चुनें जिसमें आप पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं
स्टेप 6 : उस जगह का शाखा कोड दर्ज करें जहां आप अपना खाता ट्रांसफर करना चाहते हैं
स्टेप 7 : 'गेट ब्रांच कोड' बटन पर क्लिक करके शाखा चुनें
ऐसे कंप्लीट करें प्रोसेस
स्टेप 8 : नियमों और शर्तों को स्वीकार करने के बाद, नई शाखा के नाम के साथ आवश्यक फॉर्म भरें और सबमिट पर क्लिक करें
स्टेप 9 : अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा। बैंक खाते को ट्रांसफर करने की आपकी रिक्वेस्ट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद इसे रजिस्टर किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications