नयी दिल्ली। अगर आपको पैसे की जरूरत है और आप लोन लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई विभिन्न तरह के लोन पर कई बेस्ट ऑफर पेश कर रहा है। इनमें कम ब्याज दर के अलावा जीरो प्रोसेसिंग फीस जैसे बेनेफिट शामिल हैं। अच्छी बात ये है कि एसबीआई अलग-अलग लोन पर अलग ही ऑफर लेकर आया है। आप अपनी जरूरत के मुताबिक जो चाहे वो लोन ले सकते हैं, जिनमें कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन के अलावा बिजनेस लोन भी शामिल है। आइए जानते हैं इन ऑफर्स की पूरी डिटेल।
एसबीआई ने दी जानकारी
एसबीआई ने ट्वीट करके विभिन्न प्रोडक्ट्स की जानकारी दी है। एसबीआई की तरफ के किए गए कई ट्वीट्स में एसबीआई ने कार लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन पर लेटेस्ट ब्याज दर की जानकारी दी है। अगर आप पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी मिल सकती है। इसके लिए दिए गए लिंक (https://sbi.co.in/web/personal-banking/loans/personal-loans) पर जाएं।
कार लोन पर बेनेफिट
एसबीआई ने प्रोसेसिंग शुल्क जैसे बाकी चार्जेस की भी जानकारी दी है। एसबीआई चुनिंदा उत्पादों पर योनो ऐप के माध्यम से अप्लाई करने पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की छूट और जीरो प्रोसेसिंग फीस के अलावा कार लोन लेने पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रहा है। यानी आप कार खरीदने के लिए 100 फीसदी लोन ले सकते हैं।
जानिए पर्सनल लोन की ब्याज दर
अगर आप शादी जैसे किसी खास मौके के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो एसबीआई बढ़िया ऑप्शन रहेगा। एसबीआई 9.60 प्रतिशत पर पर्सनल लोन दे रहा है, जिसे सिर्फ चार क्लिक में ऑनलाइन लिया जा सकता है। आप एसबीआई की योनो ऐप से भी पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऊपर लिंक दिया गया है।
बिजनेस लोन
कारोबार बढ़ाने या शुरू करने के लिए एसबीआई से लोन के रूप में मदद ली जा सकती है। साथ ही एसबीआई से शानदार डील के साथ गोल्ड लोन भी लिया जा सकता है। गोल्ड लोन पर केवल 7.5 फीसदी ब्याज दर है। कार लोन की ब्याज दर भी 7.5 फीसदी है। कोरोना के कारण बहुत से लोग आर्थिक तौर पर प्रभावित हुए हैं। इसलिए पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। अगर आप भी ऐसे ही जरूरतमंदों में शामिल हैं तो गोल्ड लोन एक अच्छा ऑप्शन है।
इन बैंकों कितनी है कार लोन की ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक 7.90 प्रतिशत की शुरुआती दर पर कार लोन दे रहा है। वही इंडियन ओवरसीज बैंक में शुरुआती दर 7.55 प्रतिशत और केनरा बैंक में 7.30 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर है। अगर आप 7.5 फीसदी की दर से 3 साल के लिए कार लोन लें तो ईएमआई 3,111 रुपये रहेगी। वहीं अगर आप 7.5 फीसदी की दर से 4 साल के लिए कार लोन लें तो आपकी ईएमआई 2,418 रुपये महीने की आएगी। इसी तरह 7.5 फीसदी की दर से 5 साल के लिए कार लोन लेने पर आपकी ईएमआई 2,004 रुपये महीने की आएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications