अगर आप भी टाटा मोटर्स की नई टाटा सफारी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है।
नई दिल्ली: अगर आप भी टाटा मोटर्स की नई टाटा सफारी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है। एसबीआई को योनो ऐप से बुकिंग करने पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

एसबीआई दे रहा है ये शानदार ऑफर
एसबीआई ऑफर के साथ अपने घर में टाटा सफारी लाने का अवसर है। देश का सबसे बड़ा सरकारी का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपको अपने सपनों की कार घर लाने के लिए एक रोमांचक ऑफर दे रहा है। जब आप अपने योनो एसबीआई पर टाटा सफारी बुक करते हैं तो आपको कार लोन पर आकर्षक लाभ उठाने का मौका मिलेगा। इस बात की जानकारी एसबीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
एसबीआई योनो से बुक करें टाटा सफारी
जब आप योनो एसबीआई पर टाटा सफारी बुक करते हैं आपको ब्याज दरों पर 0.25 फीसदी रियायत प्रदान करता है। आपको अपनी सपनों की कार खरीदने के लिए किसी भी प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा आपके योनो एसबीआई पर 100 फीसदी फाइनेंस विकल्प उपलब्ध है।
ट्वीट करके बैंक ने बताया ऑफर के बारे में
एसबीआई ने इस ऑफर के बारे में ट्विटर पर ट्वीट किया है। इसने हैशटैग #TATASafari #YONOSBI #YONO #CarLoan #Offers के साथ ट्वीट किया। एसबीआई ने ट्वीट में कहा, Bring home this beast। योनो एसबीआई पर टाटा सफारी बुक करें और अपनी कार लोन पर आकर्षक लाभ प्राप्त करें। उसके बाद नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://sbiyono.sbi/index.html
एसबीआई ने कहा, जो लोग इस कार को खरीदने और इस ऑफर का लाभ उठाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो एसबीआई आधिकारिक वेबसाइट पर नियम और शर्तों की जाच करें। इस ऑफर को प्राप्त करने के लिए, आपको अपने एसबीआई योनो ऐप में लॉगिन करना होगा। शॉप एंड ऑर्डर सेक्शन में नेविगेट करें। फिर ऑटोमोबाइल सेगमेंट पर जाएं और टाटा मोटर्स पर क्लिक करें। https://sbiyono.sbi/index.html
जानिए टाटा सफारी के फीचर्स
- टाटा सफारी 2021 एसयूवी में 2.0 लीटर की क्षमता का दमदार Kryotec टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 170hp की पावर जेनरेट करता है।
- इस गाड़ी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स फिट किया गया है। कार के फ्रंट में ट्राई-एरो पैटर्न वाली बोल्ड ग्रिल दी गई है।
- कार के केबिन में 8.8 इंच फ्लोटिंग आयलैंड इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम 320 वॉट जेबीएल ऑडियो सिस्टम, मूड लाइटिंग, 6 वे पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- नई 2021 टाटा सफारी एसयूवी को तीन कलर ऑप्शन- रॉयल ब्लू, व्हाइट और ग्रे में पेश किया गया है।
- इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 20 लाख रुपये तक रखी जा सकती है।
JanDhan खाताधारकों को SBI दे रहा 2 लाख रुपये तक का फायदा, जानिए कैसे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications