कार खरीदने का सोच रहे तो जल्दी करें, बस कल तक का मौका है। जी हां एसबीआई टाटा की कार खरीदने पर शानदार ऑफर्स दे रहा। ऐसे में टाटा टिगोर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
नई दिल्ली: कार खरीदने का सोच रहे तो जल्दी करें, बस कल तक का मौका है। जी हां एसबीआई टाटा की कार खरीदने पर शानदार ऑफर्स दे रहा। ऐसे में टाटा टिगोर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। टाटा मोटर्स अपनी इस शानदार कार पर ढेरों ऑफर्स दे रही है। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) भी इस कार पर आकर्षक ऑफर्स दे रहा है। एसबीआई की ओर से ट्वीट के जरिए इन ऑफर्स के बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि एसबीआई ने अपने ट्वीट में कहा, अपनी स्टाइलिश स्टेटमेंट को बुक करें। योनो एसबीआई के जरिए टाटा टिगोर पर पाएं ये शानदार ऑफर्स। डाउनलोड करें sbiyono.sbi. SBI ने ग्राहकों को दिया नए साल का तोहफा, होम लोन पर ब्याज दर घटाई ये भी पढ़ लें

जानिए आखिर क्या है ऑफर?
एसबीआई की ओर से ऑफर की जो तस्वीर पोस्ट की गई है। उसके तहत टाटा टिगोर पर आकर्षक डिस्काउंट और 5,000 रुपए फ्री एक्सेसरीज मिल रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा योनो पर एसबीआई कार लोन लेने पर जीरो प्रोसेसिंग फीस और इंट्रेस्ट रेट पर 0.25 फीसदी की छूट मिल रही है।
31 दिसंबर है आखिरी तारीख
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि अगर आप इन ऑफर्स का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको कार की बुकिंग 31 दिसंबर, 2019 तक करा लेनी होगी। 31 दिसंबर ऑफर का लाभ उठाने की आखिरी तारीख है। इस ऑफर के लिए आपको एसबीआई के मोबाइल बैंकिंग एप योनो में लॉग इन करना होगा और YONO >> SHOP >> Automobiles पर जाना होगा।
जानिए टिगोर की खासियत
टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85hp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर के साथ अब एएमटी की भी सुविधा है । इसके अलावा यह 1.05 लीटर वाला डीजल इंजन के साथ भी आती है जो 70hp की पावर जनरेट करता है। टिगोर इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। टिगोर में 7.0-इंच हार्मन टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। यह रिवर्स कैमरे के डिस्प्ले के रूप में भी काम करता है। टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्ससेंट और फोर्ड Aspire से है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications