देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आप उसके एटीएम से पैसों की निकासी करने जा रहे हैं, तो जरा ठहरिए।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा कॉमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों के लिए जरुरी खबर है। अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं और आप उसके एटीएम से पैसों की निकासी करने जा रहे हैं, तो जरा ठहरिए। पैसों की निकासी करने के पहले आप उसके नए नये नियमों को जान लीजिए। एसबीआई ने एटीएम से पैसों की निकासी के नियमों में बदलाव कर दिया है। ऐसा न हो कि नियमों को जाने बिना आप पैसों की निकासी करने लगें और बाद में आपको जुर्माना भरना पड़े। SBI : ऑनलाइन इन आसान तरीके से अब घर बैठे अपडेट करें नॉमिनी की डिटेल्स

ट्रांसजैक्शन फेल होने पर भरनी होगी पैनाल्टी
जी हां बैंक ने एटीएम लेनदेन के मामले में, एसबीआई ने नए नियम जारी किए हैं। ट्रांसजैक्शन फेल होने पर आपको जुर्माना भरना होगा। यानी कि अगर आप जाने-अनजाने में एटीएम से ज्यादा रकम निकालने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपके अकाउंट में उतनी राशि नहीं होती है तो आपको अब पैनाल्टी भरनी होगी। बता दें कि पहले इस तरह की गलती पर माफी मिल जाती थी।
देना पड़ेगा इतना जुर्माना
एसबीआई के नए नियमों के मुताबिक, पैसों की कमी की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होने पर बैंक खाताधारकों से जुर्माना राशि के रूप में 20 रुपये और जीएसटी का अलग से वसूली करेगा। इसके साथ ही भारत के सबसे बड़े कॉमर्शियल बैंक गैर-वित्तीय लेनदेन पर लेवी की वसूली की जाएगी।
जुर्माने से बचने के लिए ये करें
अगर आप इस जुर्माने से बचना चाहते हैं तो आपको अपने अकाउंट में बैलेंस का पता होना चाहिए। इसके लिए आपके पास मिस्ड कॉल और एसएमएस सुविधा जैसे विकल्प हैं। आप कस्टमर केयर पर कॉल करके भी बैलेंस की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एटीएम से निकासी करने से पहले बेहतर है कि हमेशा अपना बैलेंस चेक करें। आपको यह भी बता दें कि देश के टॉप बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और येस बैंक समेत कई बैंक ग्राहकों के खाते में बैलेंस की कमी होने के बाद एटीएम से ट्रांजेक्शन फेल होने पर चार्ज की वसूली करते हैं।
मेट्रो सिटी में 8 ट्रांजेक्शन बिलकुल मुफ्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई ने मेट्रो सिटीज में नियमित बचत खाताधारकों को महीने में 8 मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई के एटीएम और 3 ट्रांजेक्शन दूसरे बैंकों के एटीएम से शामिल है। इसके साथ ही, देश के अन्य शहरों में एसबीआई ने 10 मुफ्त ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई के एटीएम और 5 ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम से शामिल है।
शिकायत दर्ज करने के लिए क्या करें
- अगर आप एसबीआई बैंक में शिकायत दर्ज करना चाहते है तो सबसे पहले आप एसबीआई की वेबसाइट पर लॉग-इन करें, फिर इसके सीएमएस पोर्टल पर जाएं।
- यहां कस्टमर को अपनी जानकारी भरना होगा। जैसे कि अकाउंट नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शाखा कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शिकायत की कैटेगरी, प्रोडक्ट और सर्विस संबंधित।
- इन सभी डिटेल्स को भरने के बाद, कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सफल सबमिट करने के बाद, आपको एक शिकायत संख्या मिलेगी। जिसके जरिए आप स्टेटस का पता लगा पाएंगे। यानी की प्रोसेस को लेकर पूरी जानकारी आपको मिलती रहेगी। आपको एसएमएस और ईमेल के जरिए भी शिकायत नंबर मिलेगा।
- आपकी शिकायत की जांच और 7 दिनों के भीतर हल किया जाएगा। आपको यह भी संदेश मिलेगा कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है।
पिछले साल भी बैंक ने बदला था बड़ा नियम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications