SBI SIP: आज के समय में एक से बढ़कर एक निवेश स्कीम हैं। लोग अपने भविष्य को बेहतर और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग स्कीम में निवेश करते हैं। तमाम स्कीमों में से कई स्कीम में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan - SIP) के ज़रिए निवेश करना एक पॉपुलर जरिया है।

पिछले कुछ सालों में SIP में निवेश काफी तेजी से बढ़ा है क्योंकि इसके जरिए आप छोटे-छोटे निवेश से एक बड़ा कॉर्पस बना सकते हैं। आमतौर पर, SIP में इन्वेस्टमेंट कम से कम 500 रुपये से शुरू होता है और इसकी कोई मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट लिमिट नहीं है।
इसी कड़ी में यदि आप भी अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं तो एसबीआई एक खास स्कीम आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। इसमें आप हर महीने केवल 250 रुपये की बचत से अपने बच्चे को लखपति बना सकते हैं।
हम एसबीआई के जिस स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम JanNivesh है। एसबीआई जननिवेश SIP (JanNivesh SIP) स्कीम चला रही है, जिसमें अपने बच्चों के नाम से निवेश कर सकते हैं, जिससे लॉन्ग टर्म में उनके नाम एक मोटा कॉर्पस तैयार हो सकता है। तो चलिए इस स्कीम के बारे में जानते हैं...
250 रुपये से करें SIP की शुरुआत
एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मिलकर जननिवेश एसआईपी स्कीम (Jan Nivesh SIP Scheme) की शुरुआत की है। इसे पहली बार निवेश करने वाले और ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले छोटी बचत कर्ताओं को म्यूचुअल फंड स्कीम में भागीदार बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। इसमें आप रोजाना, साप्ताहिक और मासिक निवेश का विकल्प चुन सकते हैं।
SBI की JanNivesh स्कीम में अपने बच्चों के नाम सिर्फ 250 रुपये महीने से SIP की शुरुआत कर सकते हैं। SBI JanNivesh SIP में निवेशित राशि SBI Balanced Advantage Fund में लगाई जाती है, जो कि एक हाइब्रिड फंड है।
बच्चे के नाम होगा 17 लाख रुपये का फंड
यदि आप हर महीने मात्र 250 रुपये निवेश यानी SIP करते हैं तो 30 साल में 17 लाख रुपये से अधिक का फंड आसानी से तैयार हो सकता है। दरअसल, SIP में आमतौर पर लॉन्ग टर्म में औसतन 12-15 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है। ऐसे में देखें तो अगर 250 रुपये का निवेश 30 साल तक किया जाए और इसमें आपको 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो कुल 17.30 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। इस अवधि में निवेशित राशि कुल 90,000 रुपये होगी। यदि इसे 40 साल तक निवेश किया जाए तो यह कुल 78 लाख रुपये से अधिक का फंड जमा हो सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications