
SBI Digital Rupee : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत के चार शहरों में डिजिटल रुपया लॉन्च कर दिया है। मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली और भुवनेश्वर में रहने वाले लोग अब बैंक के डिजिटल वॉलेट का उपयोग करके डिजिटल रुपये से ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन लेनदेन के लिए डिजिटल वॉलेट को अपने मोबाइल या अन्य डिवाइसो में रखा जा सकेगा। कोई भी नागरिक रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत व्यापारियों और व्यक्तियों के साथ डिजिटल रुपये में लेन-देन कर सकता है।
डिजिटल रुपया क्या है
डिजिटल रुपया पेपर मनी का एक इलेक्ट्रॉनिक फार्म है। क्यूआर कोड स्कैन करके डिजिटल रूपए से कुछ भी खरीदा जा सकता हैं। भारतीय केंद्रीय बैंक ने रिस्क फ्री लेनदेन की अनुमति देने के लिए डिजिटल रुपये की शुरुआत की है।
डिजिटल रुपये के क्या हैं लाभ
सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) सभी तरह से क्रिप्टोकरंसी से अलग है, लेकिन लाभ के मामले में इसकी तुलना क्रिप्टोकरेंसी से की जा सकती है। सीबीडीसी के सबसे बेहतरीन लाभों में से एक यह है कि सरकारी एजेंसियां और अन्य व्यवसाय डिजिटल रुपये को कानूनी तौर पर भुगतान के साधन, सुरक्षित जमा बॉक्स आदि के रूप में स्वीकार करेंगे। डिजिटल मनी को आसानी से कैश या कमर्शियल बैंक मनी में बदला जा सकता है।
विशेषताएं
- यदि आपके पास बैंक खाता नहीं है तो भी आप डिजिटल रुपये का उपयोग कर सकते हैं।
- डिजिटल रुपए को फाड़ने, जलाने या किसी अन्य भौतिक माध्यम से नष्ट नहीं किया जा सकता है।
- ई-रुपये को किसी अन्य डिजिटल मुद्रा के माध्यम से रिप्लेस नहीं किया जा सकता है।
- पेपर मनी डिजिटल मनी के बराबर है।
- डिजिटल रुपया, क्रिप्टोकरंसी के विपरीत सरकार के केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा मॉनिटर किया जाता है।
SBI ई-रुपया वॉलेट में कैसे जोड़ें
भारतीय स्टेट बैंक ने डिजिटल रुपये का उपयोग करने वाले लोगों के लिए eRupee वॉलेट में पैसे जोड़ने के लिए अपनी वेबसाइट पर दिशानिर्देश दिए हैं।
- eRupee वॉलेट ऐप के होमपेज पर 'लोड' पर क्लिक करें।
- कैटेगरी चुनें और एड करने वाली राशि दर्ज करें।
- इसके बाद 'लोड डिजिटल रुपी' बटन पर क्लिक करें।
- आप लिंक्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से फंड ट्रांसफर या यूपीआई ऐप से फंड ट्रांसफर के माध्यम से पैसे जोड़ने का काम कर सकते हैं।
बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पिन डालने के बाद, लिंक किए गए खाते को पैसा डेबिट कर वॉलेट में तुरंत क्रेडिट कर दिया जाएगा।
कैसे करना है ई-रुपया का ट्रांजेक्शन
- ऐप के होम पेज पर सेंड पर क्लिक करें।
- आप डिजिटल रुपया पाने वाले के पंजीकृत वीपीए या फोन नंबर पर या फिर ई स्कैन के माध्यम से ई-रुपया किसी को भी भेंज सकते हैं.
डिजिटल रुपये और यूपीआई में क्या अंतर है
यूपीआई एक ऐसा इंटरफेस है जिसके जरिए आप फिजिकल मनी ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। दूसरी ओर, डिजिटल मनी एक प्रकार की कागजी मुद्रा है जिसे बैंक खाते से निकाला जा सकता है। पारंपरिक मुद्रा के के इतर डिजिटल रूपया जमा पर ब्याज नहीं मिलेगा। डिजिटल रुपये को केवल खर्च कर सकते हैं। इसे निवेश के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications