SBI Life launches Smart Shield Plus: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने ग्राहकों के लिए एक नया और लचीला टर्म इंश्योरेंस प्लान 'स्मार्ट शील्ड प्लस' (Smart Shield Plus) पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह प्लान खासतौर पर इस तरह तैयार किया गया है, जिससे लोग अपने जीवन में आने वाले बदलावों के अनुसार बीमा कवर को आसानी से बढ़ा या घटा सकें।

आसान प्रक्रिया और खरीदने के दो विकल्प
यह प्लान इंडिविजुअल, नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, प्योर रिस्क लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। SBI लाइफ का कहना है कि पॉलिसी खरीदने का प्रोसेस बेहद आसान रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना झंझट के इसे ले सकें।
तीन तरह के कवर ऑप्शन
स्मार्ट शील्ड प्लस प्लान में ग्राहकों को तीन अलग-अलग कवर विकल्प दिए गए हैं, ताकि वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकें।
लेवल कवर - इस विकल्प में पूरी पॉलिसी अवधि में कवर राशि समान रहती है।
इंक्रीसिंग कवर - इसमें हर साल 5% की दर से कवर राशि बढ़ती रहती है, जो अधिकतम 200% तक पहुंच सकती है।
लेवल कवर विद फ्यूचर प्रूफिंग - इस विकल्प में शादी, बच्चे का जन्म, या नया घर खरीदने जैसे अहम मौकों पर बिना मेडिकल टेस्ट के कवर राशि बढ़ाने की सुविधा मिलती है।
लचीला डेथ बेनिफिट
इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट के भुगतान के तीन विकल्प हैं एकमुश्त, किस्तों में, या दोनों का मिश्रण। यह लचीलापन पॉलिसीधारक के परिवार को अपनी जरूरत के अनुसार भुगतान का तरीका चुनने की सुविधा देता है।
खास फीचर - बेटर हाफ बेनिफिट
कंपनी की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, स्मार्ट शील्ड प्लस का एक शानदार फीचर है Better Half Benefit अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो उनके जीवनसाथी को अतिरिक्त बीमा कवर दिया जाता है। यह कवर 25 लाख रुपए या सम एश्योर्ड का 50% (जो भी कम हो) तक हो सकता है। इस दौरान प्रीमियम का भुगतान बंद हो जाता है और जीवनसाथी के लिए नया कवर शुरू होता है, जो उनकी उम्र 60 साल होने तक जारी रहता है।
क्यों है खास यह प्लान?
SBI लाइफ का यह प्लान उन लोगों के लिए खास है जो अपने जीवन में होने वाले बदलावों के हिसाब से बीमा कवरेज में लचीलापन चाहते हैं। यह न केवल आर्थिक सुरक्षा देता है बल्कि परिवार को भविष्य की अनिश्चितताओं से भी बचाता है। आसान डॉक्यूमेंटेशन, एडजस्टेबल कवर और लचीले पेआउट विकल्प इसे अन्य टर्म प्लान्स से अलग बनाते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications