स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. अब आपको स्टेट बैंक से लोन लेना और महंगा पड़ सकता है. वहीं आपको ज्यादा इएमआई (EMI) भी देनी पड़ सकती है. चलिए फटाफट इसका कारण भी जान लेते हैं.

देश की दिग्गज सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज देश के लगभग हर कोने में फैली हुई है. ये आज करोड़ों लोगों को सेवा प्रदान करती है. वहीं ज्यादातर लोग स्टेट बैंक से लोन भी लेते हैं. क्योंकि अधिकतर लोगों का मानना है कि सरकारी बैंक से लोन लेना ज्यादा सुरक्षित रहता है. लेकिन अगर आप स्टेट बैंक से लोन लेने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
दरअसल स्टेट बैंक से लोन लेना अब महंगा पड़ सकता है. वहीं आपको अब ज्यादा किस्त या ईएमआई (EMI) चुकानी पड़ सकती है. चलिए जानतें है की एसबीआई का लोन क्यों महंगा होने वाला है.
ये है लोन महंगा होने की वजह ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर (MCLR) की मार्जिन कोस्ट में बढ़ोतरी की है. बैंक ने अपना एमसीएलआर 0.05 फीसदी बढ़ाया है. एमसीएलआर का असर ग्राहकों द्वारा लिए गए लोन पर भी पड़ता है.
ये पता चला है कि बैंक ने शुक्रवार को इसे बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया है. आपको बता दें बैंक एमसीएलआर के बेस पर ही पर्सनल, कार और होम लोन का ब्याज दर तय करती है. ये भी कहा जा रहा है की स्टेट बैंक ने कुछ समय पहले ही दो बार एमसीएलआर बढ़ाई थी.
क्यों बढ़ाया MCLR दर ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा की बैंक का 42 फीसदी लोन एमसीएलआर से जुड़ा हुआ है. वहीं बाकि का बाहरी बेंचमार्क से जुड़ा हुआ है. वहीं उन्होंने ये भी बताया की बैंक ने सिर्फ तीन और छह महीने वाली एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है. जबकि बाकी के एमसीएलआर को वैसा ही रखा गया है.
इससे पहले स्टेट बैंक ने अगस्त में एमसीएलआर बढ़ाया था. उस समय तीन साल के लिए एमसीएलआर 9.10 फीसदी और दो साल के लिए 9.05 फीसदी रखा गया था.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications