SBI Magnum Childrens Benefit Fund एक खास स्कीम है। इस स्कीम में बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम ने निवेशकों का पैसा 2 साल में ही डबल से ज्यादा कर दिया है। यानी यह स्कीम बच्चों को काफी तेजी से अमीर बना रही है। यह एसबीआई म्यूचुअल फंड की तरफ से चलाई जा रही बच्चों के लिए खास स्कीम है। इस वक्त इस म्यूचुअल फंड स्कीम का फंड साइज 580.64 रुपये का है। वहीं इस स्कीम की नेट आसेट वैल्यू (एनएवी) 24.7592 रुपये की है। अगर कोई बच्चे के नाम पर लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहता हो तो यह एक अच्छा फंड साबित हो सकता है।

जानिए कहां है कितना निवेश
एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड शेयर बाजार की हर कैटेगरी में निवेश करती है। इस फंड का 68.58 फीसदी निवेश भारतीय शेयर बाजार में है। इस निवेश का 19.22 फीसदी हिस्सा लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया गया है। वहीं 4 फीसदी फंड का निवेश मिड कैप शेयरों में है। इसके अलावा 19.19 फीसदी फंड स्मॉल कैप शेयरों में किया गया है। एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड ने इसके अलावा 10.18 निवेश सरकारी बांड में भी किया हुआ है।
जानिए अभी तक कितना दिया है रिटर्न
एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड ने लांच के बाद से ही काफी अच्छा रिटर्न दिया है। यह फंड 29 सितंबर 2020 को लांच हुआ था। यानी इस फंड को लांच हुए 2 साल ही हुए हैं। इन दो साल में इस फंड ने 147.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं अगर वार्षिक आधार पर रिटर्न देखा जाए तो यह 56.69 फीसदी का होता है। वहीं इस कैटेगरी के अन्य फंड का रिटर्न 2 साल के दौरान केवल 22.61 फीसदी का ही है।
जानिए 2 साल में 1 लाख रुपये कितने हो गए
अगर किसी ने एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड में आज से दो साल पहले यानी लांचिंग के दौरान इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू इस वक्त 2.47 लाख रुपये हो गई होगी।
जानिए एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड का सिप रिटर्न
सिप रिटर्न यानी हर माह निवेश किया गया पैसा कितना हो गया होगा, तो यह भी तेजी से बढ़ा है। एसआईपी (सिप) माध्यम म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए सबसे अच्छा माध्यम है। अगर किसी ने इस एसबीआई मैग्नम चिड्रन बेनिफिट फंड की लांचिंग के दौरान इसमें 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू की होगी तो उसका कुल निवेश 2.40 रुपये का हो गया होगा। वहीं इस निवेश की कुल वैल्यू होगी 3.39 लाख रुपये की। इस प्रकार से इस फंड ने इन 2 साल के दौरान सिप माध्यम से करीब 37.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications