
SBI Mutual Fund : म्यूचुअल फंड स्कीमों से निवेशकों ने बीते कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न कमाया है। वास्तव में, पिछले 2-3 साल म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यहां हम आपको एसबीआई म्यूचुअल फंड एक स्कीम की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसने पिछले करीब 3 वर्षों में निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड
हम बात करने जा रहे हैं एसबीआई कॉन्ट्रा फंड की। इसने निवेशकों के 10,000 रुपये को 19,300 रुपये बना दिया है। यदि आपने ठीक तीन साल पहले 2020 के जनवरी महीने में 10,000 रुपये का निवेश किया था, तो आज यह राशि 19,300 रुपये होती। एसबीआई कॉन्ट्रा फंड से वार्षिक रिटर्न लगभग 30 फीसदी रहा है, जबकि एब्सॉल्यूट रिटर्न लगभग 120 फीसदी रहा है। यानी पैसा सीधे सवा दोगुना।
इक्विटी में कितना निवेश
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड की इक्विटी में होल्डिंग 80 फीसदी है, जिसमें बड़े पैमाने पर गेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसों शेयरों में निवेश शामिल है। फंड की टॉप होल्डिंग्स है गेल। ये बहुत दिलचस्प है। इसके पोर्टफोलियो में लगभग 72 स्टॉक हैं और लगभग 38 फीसदी पैसा लार्ज कैप शेयरों में निवेश किया गया है।
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड में एसआईपी निवेश
पिछले 3 वर्षों में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करने वालों ने 2.28 लाख रुपये का मुनाफा कमाया होगा, क्योंकि 3.6 लाख रुपये का निवेश 5.88 लाख रुपये में तब्दील हुआ होगा। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश की सलाह भी दी जाती है, क्योंकि एक बार में बड़े निवेश का मतलब है कि आपको जोखिम लेने के लिए तैयार रहना चाहिए।
कितना है एक्सपेंस रेशियो
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड का एक्सपेंस रेशियो लगभग 1 फीसदी है, जो कमोबेश इसकी कैटेगरी के अन्य फंड्स जैसा है। यदि आप एसआईपी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, तो इस फंड में 500 रुपये की मासिक एसआईपी संभव है, जबकि न्यूनतम एकमुश्त राशि 5000 रुपये है।
कैसे करें फंड में निवेश
कई ब्रोकिंग फर्म और पर्सनल फाइनेंस प्लेटफॉर्म हैं जो एसबीआई कॉन्ट्रा फंड में निवेश की प्रोसेस को आसान बनाते हैं। निवेशक उनके माध्यम से निवेश कर सकते हैं। यदि आप ग्रोथ प्लान को देखें तो यह अच्छा होगा, क्योंकि यह समय के साथ बड़ी मात्रा में पैसा बनाने में मदद करता है।
जोखिम भी है
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड को क्रिसिल ने नंबर 1 के तौर पर जगह दी है। फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 7,205 करोड़ रुपये से अधिक है। यह याद रखना जरूरी है कि इस फंड में उच्च जोखिम है क्योंकि डेब्ट और डेब्ट रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट और नकदी आदि का एक्सपोजर बहुत अधिक नहीं है। यह फंड युवाओं और लंबी अवधि के लिए निवेश करने वालों के लिए बेहतर है। ये एक 24 साल पुराना फंड है। फंड का जिन सेक्टरों में प्रमुख तौर पर निवेश है, उनमें फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, कंज्यूमर स्टेपल, कंटेंट, मेटल और खनन, सर्विसेज, केमिकल्स, कैपिटल गुड्स, कंट्रक्शन, कंज्यूमर डिस्क्रेश्नरी, कम्युनिकेशन, बीमा और वस्त्र शामिल हैं।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications