
SBI Long Duration Fund : अगर आप फिक्स्ड इनकम निवेश ऑप्शन में पैसा लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक अच्छा मौका आया है। दरअसल एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एक नयी स्कीम पेश की है। ये नयी स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा फायदा दिलाएगी। एसबीआई एमएफ ने बीते शनिवार 10 दिसंबर को अपना नया एसबीआई लॉन्ग ड्यूरेशन फंड लॉन्च किया। ये एक ओपन-एंडेड डेब्ट स्कीम है। ये खासकर डेब्ट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगी, ताकि लंबी अवधि में रेगुलर इनकम जनरेट की जा सके। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 12 दिसंबर को खुला और 20 दिसंबर, 2022 तक खुला रहेगा। म्यूचुअल फंड यूनिट्स 21 दिसंबर को एलॉट कर दी जाएंगी।
रिटर्न की गारंटी नहीं
मगर ध्यान रहे कि एसबीआई एमएफ के नये फंड में निवेश से पहले एक बार जान लें कि इस बात की गारंटी नहीं है कि स्कीम का निवेश का जो उद्देश्य है, वो प्राप्त हो जाएगा। बात करें एफडी की तो उसमें 5 लाख रुपये तक की डिपॉजिट की सेफ्टी की गारंटी आरबीआई की डिपॉजिट इंश्योरेंस गारंटी से मिल जाती है। पर इस स्कीम में ऐसा नहीं होगा। फिर क्या हैं वो फायदे जो आपको इस स्कीम को एफडी से बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं।
इंडेक्सेशन का फायदा
एसबीआई एमएफ के मुताबिक जो निवेशक 3 साल से अधिक अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं उन्हें बेहतर टैक्स-एफिशिएंट रिटर्न के लिए इंडेक्सेशन बेनेफिट का फायदा मिलेगा। दूसरी बात कि यह एक ओपन-एंडेड फंड है। ऐसे में निवेशकों को उस समय की रीपर्चेज वैल्यू पर किसी भी समय अपना निवेश निकालने की सुविधा मिलेगी। ये फायदा एफडी में नहीं होता।
एफडी से बेहतर रिटर्न
रिटर्न पर नजर डालें तो एसबीआई लॉन्ग-ड्यूरेशन फंड का रिटर्न मार्केट-लिंक्ड होगा। वहीं पीपीएफ के मामले में आपको सालाना 7.1 फीसदी रिटर्न मिलता है, जबकि एफडी की पांच साल की अवधि के लिए ब्याज दरें 6.40 फीसदी या इससे कुछ अधिक हैं। वहीं एसबीआई टैक्स-फ्री बॉन्ड्स से रिटर्न लगभग 5.29 फीसदी हो सकता है।
पोस्ट इंडेक्सेशन बेनेफिट
फिक्स्ड डिपॉजिट के मुकाबले एसबीआई लॉन्ग ड्यूरेशन फंड का स्कोर बेहतर होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आपको तीन साल के बाद 20 फीसदी पोस्ट-इंडेक्सेशन बेनिफिट मिलेगा। मगर एसबीआई एफडी के ब्याज पर स्लैब रेट से टैक्स लगता है।
ये है बाकी जरूरी डिटेल
एसबीआई एमएफ ने कहा है कि यह स्कीम सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करेगी, जो एक बेहतर क्रेडिट क्वालिटी पोर्टफोलियो में निवेश करने और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। निवेशक इस फंड में निवेश करके रिटर्न को लॉक करके फायदा ले सकते हैं, जहां निवेश अवधि उनके निवेश टार्गेट के हिसाब से हो। एसबीआई लॉन्ग ड्यूरेशन फंड में दो जोखिम होंगे। इनमें उच्च ब्याज दर जोखिम और मध्यम क्रेडिट जोखिम शामिल हैं। एसबीआई लॉन्ग ड्यूरेशन फंड के लिए कम से कम आपको 5000 रु का निवेश करना होगा। इसके बाद आप 1 रु के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इंस फंड का बेंचमार्क क्रिसिल लॉन्ग ड्यूरेशन फंड एआईआईआई इंडेक्स है। यदि आप इस फंड में निवेश करना चाहते हैं तो 21 दिसंबर तक एनएफओ खुला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications