SBI Mutual Fund; 5 Best Performing Schemes: इस साल म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिए हैं। हालांकि, कई ऐसे फंड्स रहे हैं जिसने निवेशकों का पैसा डुबाया है। ऐसे में किसी भी फंड्स में निवेश से पहले उसके बारे में जानकारी जरूर हासिल करें और किसी एक्सपर्ट की राय लें।
आज हम आपको यहां एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 ऐसे स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसने पिछले 5 साल में शानदार प्रदर्शन किया है। देश के सबसे बड़े फंड हाउस में शुमार एसबीआई एमएफ के इन इक्विटी फंड्स ने निवेशकों को करीब 24% से 32% तक का सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है। इसके चलते, एकमुश्त निवेश की गई राशि पांच साल में लगभग तीन से चार गुना बढ़ गई है।
सिस्टेमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से निवेश करने वालों को भी इन फंड्स से अच्छा मुनाफा हुआ है। पांच साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये की राशि अब लगभग 3 लाख रुपये से 4 लाख रुपये हो गई है। इसी तरह, SIP निवेशकों को 29% तक का सालाना रिटर्न मिला है।

यदि किसी निवेशक ने इन फंड्स में 10,000 रुपये की मासिक SIP की होती, तो आज उसकी फंड वैल्यू 9 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच होती। आइए, इन टॉप 5 फंड्स के पिछले 5 सालों के प्रदर्शन, SIP और एकमुश्त निवेश के रिटर्न के साथ एक्सपेंस रेशियो के बारे में जानते हैं...
SBI म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम
1. एसबीआई पीएसयू फंड - डायरेक्ट प्लान
इस फंड ने एकमुश्त निवेश पर 32.16% का सालाना रिटर्न दिया है, जिससे 1 लाख रुपये 5 साल में 4.03 लाख रुपये हो गए। मासिक 10,000 रुपये की SIP का वैल्यू 12,32,441 रुपये हो गया, जिसमें SIP पर 29.26% का सालाना रिटर्न मिला। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.85% है।
2. एसबीआई कॉन्ट्रा फंड - डायरेक्ट प्लान
इस योजना में एकमुश्त निवेश पर 27.93% का सालाना रिटर्न मिला, जिससे 1 लाख रुपये की राशि बढ़कर 3.43 लाख रुपये हो गई। 10,000 रुपये की मासिक SIP पर 21.38% का सालाना रिटर्न मिला, जिससे फंड वैल्यू 10,20,441 रुपये रही। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.75% है।
3. एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट प्लान
इस फंड ने एकमुश्त निवेश पर 26.47% का सालाना रिटर्न दिया, जिससे 1 लाख रुपये की निवेश राशि 3.24 लाख रुपये हो गई। 10,000 की मासिक SIP का वैल्यू 10,11,842 रुपये हो गया, जिस पर 21.03% का सालाना रिटर्न मिला। इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 1.13% है।
4. एसबीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान
इस योजना ने एकमुश्त निवेश पर 24.27% का सालाना रिटर्न दिया, जिससे 1 लाख रुपये की राशि 2.96 लाख रुपये हो गई। 10,000 रुपये की मासिक SIP पर 22.01% का सालाना रिटर्न मिला, जिसकी फंड वैल्यू 10,36,211 रुपये रही। इसका एक्सपेंस रेशियो 0.94% है।
5. एसबीआई लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड सीरीज IV - डायरेक्ट प्लान
इस फंड ने एकमुश्त निवेश पर 24.01% का सालाना रिटर्न दिया है जिससे 1 लाख की राशि 2.93 लाख रुपये हो गई। वहीं, 10,000 रुपये की मासिक SIP पर 16.87% का सालाना रिटर्न मिला, जिससे फंड वैल्यू 9,14,344 रुपये रही। इस योजना का एक्सपेंस रेशियो 0.93% है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications