SBI Net Banking Services: अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं, तो आपको नेट बैंकिंग सर्विसेस को यूज करते समय कुछ अस्थायी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से इस बारे में जानकारी शेयर की है।

एसबीआई नेट बैंकिंग सर्विसेस से जुड़ी अपडेट
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की नेट बैंकिंग सर्विसेस कुछ समय के लिए आंशिक रूप से बाधित हो सकती है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि उन्हें नेट बैंकिंग का यूज करते समय कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि ग्राहकों को एक निश्चित समय अवधि के लिए, प्रतिदिन एक विशेष समय पर नेट बैंकिंग का उपयोग करने में कुछ मिनटों की परेशानी हो सकती है। यह व्यवधान हर दिन केवल 3 से 4 मिनट के लिए होगा, जिसके बाद ग्राहक सामान्य रूप से नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर पाएंगे।
एसबीआई नेट बैंकिंग का यूज किस समय नहीं कर पाएंगे आप?
एसबीआई की नेट बैंकिंग सेवा हर दिन सुबह 4:45 बजे से सुबह 5:45 बजे के बीच कुछ समय के लिए बाधित रहेगी। यह असुविधा नियमित रखरखाव के कारण होगी, जिसका फोकस ग्राहकों को बेहतर सर्विसेस प्रदान करना है।
एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण, आपको प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे से सुबह 5.45 बजे के बीच 3 से 4 मिनट के लिए रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। असुविधा के लिए हमें खेद है।" ऐसे में, यदि आप एसबीआई के ग्राहक हैं और नेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो आपको इस अवधि में कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications