SBI Jobs 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर नौकरी करना चाहते हैं, तो इस क्षेत्र में आपके लिए एक अच्छा मौका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है। उम्मीदवारों के पास अब आवेदन करने के लिए 19 जनवरी, 2025 तक का समय है, जबकि पहले यह डेडलाइन 16 जनवरी थी। आइए इसकी आपको सारी डिटेल्स देते हैं।

इतनी वैकेंसी पर हो रही है भर्ती
SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 600 पोस्ट पर वैकेंसी उपलब्ध हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 240 पद, ओबीसी के लिए 158, ईडब्ल्यूएस के लिए 58, एससी के लिए 87 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 57 पद शामिल हैं। एसबीआई पीओ भर्ती के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवेदकों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर शुरुआत करें। "करियर" पर जाएं और पीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर पहुंचें। फिर रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए जानकारी भरें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
सभी आवश्यक फ़ील्ड भरें और अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट करने से पहले अपने आवेदन को दोबारा जांचें। आवेदन के दौरान सही जानकारी भरने और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, क्योंकि गलत जानकारी के कारण आवेदन रद्द हो सकता है।
आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। चरण-I प्रारंभिक परीक्षा होगी, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार चरण-II में जाएंगे, जो मुख्य परीक्षा है। चरण-II में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चरण-III के लिए जानकारी दी जाएगी, जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications