नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। आज एसबीआई की तरफ से जारी जून तिमाही के नतीजे में बताया गया है कि बैंक का नेट प्रॉफिट 81.18 फीसदी बढ़कर 4,189.34 करोड़ रुपये हो गया है। एसबीआई के इस शानदार परफॉर्मेंस की सबसे बड़ी वजह एकमुश्त लाभ का होना है। एसबीआई ने जून तिमाही के दौरान एसबीआई लाइफ में अपनी हिस्सेदारी बेचकर 1539.73 करोड़ रुपएये जुटाए हैं। इसके कारण एसबीआई को पिछले साल जून के मुकाबले 81.18 फीसदी ज्यादा फायदा हुआ है। पिछले साल जून तिमाही में एसबीआई का नेट प्रॉफिट 2,312.2 करोड़ रुपये रहा था। कोरोना महामार के दौरान बैंक का वित्तीय परिणाम अच्छा माना जा रहा है। जानकारों की राय है कि अगर लम्बे समय के लिए निवेश करना हो तो थोड़ा थोड़ा करके निवेश शुरू किया जा सकता है।

बैंक ने अलग से जारी किया बयान
एसबीआई की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि 30 जून 2020 को खत्म तिमाही में 1,539.73 करोड़ रुपये की एकमुश्त आमदनी हुई है। बैंक को यह रकम एसबीआई लाइफ में हिस्सेदारी बेचने से हासिल हुई है। इसके बगैर देखा जाए तो तिमाही-दर-तिमाही आधार पर एसबीआई का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़ा है। मार्च 2020 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 3,580 करोड़ रुपये था।
नेट इंटरेस्ट इनकम बढ़ी
वहीं एसबीआई की नेट इंटरेस्ट इनकम (एनआईआई) 16.1 फीसदी बढ़कर 26,641 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक की एनआईआई 22,938.8 करोड़ रुपये थी। जबकि वित्तीय वर्ष 2020 की चौथी तिमाही (मार्च 2020 तिमाही) में बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम 22,766.9 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़ें : एसबीआई ऑनलाइन अकाउंट : ऐसे होता है लॉक और अनलॉक
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications