नई दिल्ली। अगर आपके बच्चे का बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में है, तो उसका फोटो एटीएम कार्ड पर छपवा सकते हैं। एसबीआई ने बच्चों के खाते में मिलने वाले एटीएम कार्ड पर बच्चों की फोटो लगवाने की सुविधा शुरू की है। एसबीआई बच्चों के 2 प्रकार के बैंक खाते खोलता है। इन दोनों प्रकार के बैंक खातों में एटीएम की सुविधा प्रदान की जाती है। अगर माता-पिता चाहें तो बच्चे का फोटो इस खाते के साथ मिलने वाले एटीएम कार्ड पर प्रिंट हो सकता है।
एसबीआई खोलता है 2 तरह के बच्चों के बैंक अकाउंट
एसबीआई बच्चों के दो तरह के बैंक खाता खोलता है। एक है पहला कदम और दूसरा है पहली उड़ान। इन बच्चों के बैंक खाते में बच्चों के नाम पर ही एटीएम कार्ड भी जारी किया जाता है। बच्चों को जो एटीएम या डेबिट कार्ड दिया जाता है, उस पर अगर आप चाहें तो बच्चे की फोटो लग सकती है। आपका बच्चा अपने एटीएम कार्ड से 5000 रुपये तक निकाल सकता है।
एसबीआई बच्चों के खाते में इंटरनेट बैंकिंग भी देता है
एसबीआई बच्चों बैक खाते में एटीएम या डेबिट कार्ड के अलावा इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, चेक बुक की भी सुविधा देता है। हालांकि एसबीआई बच्चों के जो 2 प्रकार के खाते खोलता है, उसमें 10 साल तक के बच्चों के लिए पहला कदम और 10 साल से बड़े बच्चों के लिए पहली उड़ान नाम से बैंक खाता खोला जाता है।
जानिए कैसे खोलें यह बैंक खाता
एसबीआई में पहला कदम नाम से बैंक खाते में बच्चे का खाता माता-पिता के साथ ज्वाइंट रूप से खोला जाता है। इस बैंक खाते का संचालन माता-पिता के साथ बच्चा भी कर सकता है। वहीं पहली उड़ान बैंक खाता 10 साल से बड़े बच्चे के नाम पर खोला जाता है। इस खाते का संचालन बच्चा अकेला ही करता है। हालांकि ऐसे बैंक खाते के लिए केवाईसी कराना जरूरी होता है।
बच्चे के नाम जमा कर सकते हैं 10 लाख रुपये
बच्चों के लिए खोले जाने वाले इन बैंक खाते में माता-पिता अधिकतम 10 लाख रुपये तक बैलेंस रख सकते है। वहीं पहला कदम और पहली उड़ान में रोज लेन-देन की लिमिट 5000 रुपये तक की होती है। इसके तहत बिल का भुगतान, एनईएफटी से इंटर बैंक फंड ट्रांसफर और डिमांड ड्राफ्ट बनवाया जा सकता है। वहीं पहला कदम बच्चे के बैंक खाते में चेक बुक की सुविधा भी ली जा सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications