SBI Q1 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक ने शनिवार को नतीजे जारी किए. अप्रैल से जून के दौरान बैंक को करीब 1 फीसदी की उछाल के साथ 17035 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ. सेंट्रल बोर्ड ने फंड जुटाने के लिए भी मंजूरी दे दी. इसके तहत 25000 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे. Q1 में बुरे फंसे लोन में भी गिरावट दर्ज की गई. बाजार को दी जानकारी में SBI ने बताया कि बोर्ड ने फंड जुटाने को मंजूरी दी है. इसके तहत FY25 में करीब 25000 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे.
NPA में आई गिरावट
SBI ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि नॉन-परफॉर्मिंग एसेट यानी NPA रेश्यो में तिमाही आधार पर गिरावट दर्ज की गई है. Q1 में ग्रॉस NPA 2.21% रहा, जोकि 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में 2.24 फीसदी था. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 2.76 फीसदी थी. नेट NPA जून तिमाही में 0.57 फीसदी रहा, जोकि सालभर पहले की जून तिमाही में 0.71 फीसदी था. मार्च तिमाही में नेट NPA रेश्यो 0.57 फीसदी था.
आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो ग्रॉस NPA जून तिमाही में 84,226.04 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 91,327.84 करोड़ रुपए था. जबकि पिछली तिमाही में 84,276.33 करोड़ रुपए था. अप्रैल से जून के दौरान नेट NPA 21,554.69 करोड़ रुपए रहा. मार्च तिमाही में ये आंकड़ा 21,051.08 करोड़ रुपए और पिछले साल की जून तिमाही में 22,995.37 करोड़ रुपए था.

ब्याज से कमाई का आंकड़ा बढ़ा
सरकारी बैंक ने बताया कि नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII सालाना आधार पर 5.71 फीसदी बढ़कर 41,125 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में 38,905 करोड़ रुपए रहा था. इस दौरान NII मार्जिन 11 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 3.22 फीसदी रहा, जोकि सालभर पहले की जून तिमाही में 3.33 फीसदी था. घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 12 फीसदी की गिरावट के साथ 3.35 फीसदी पर आ गई, जोकि सालभर पहले 3.47 फीसदी पर था.
SBI ने जमकर बांटे लोन
कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो यानी CAR FY25 की जून तिमाही में 13.86 फीसदी पर रही. बैंक का ग्रॉस एडवांस अप्रैल से जून के दौरान सालाना आधार पर 15.39 फीसदी बढ़ा है, जोकि 38.12 लाख करोड़ रुपए रहा. डोमेस्टिक कॉरपोरेट एडवांस बढ़कर 11.39 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि पिछली तिमाही में 11.38 लाख करोड़ रुपए था. सालभर पहले की समान तिमाही में 9,82 लाख करोड़ रुपए था. डोमेस्टिक रिटेल पर्सनल एडवांस भी 13.60 फीसदी बढ़कर 13.68 लाख करोड़ रुपए हो गया है.
डिपॉजिट में पॉजिटिव ग्रोथ
SBI की डिपॉजिट्स में सालाना आधार पर 8.18 फीसदी का इजाफा हुआ, जो Q1 में 49.02 लाख करोड़ रुपए रहा. सालभर पहले सरकारी बैंक का डिपॉजिट 45.31 लाख करोड़ रुपए था. डिपॉजिट के तहत CASA डिपॉजिट्स सालाना आधार पर 2.59 फीसदी बढ़कर 19.15 लाख करोड़ रुपए रहा. वहीं, घरेलू टर्म डिपॉजिट 12.20 फीसदी बढ़कर 27.9 लाख करोड़ रुपए रहा. BSE पर SBI का शेयर 2 अगस्त को 847.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications