नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। मगर साथ ही बैंक एक तोहफा भी लेकर आया है। एसबीआई ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 35 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे इसके होम और अन्य रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे। एमसीएलआर घटने से एसबीआई ग्राहकों की लोन ईएमआई कम हो जाएगी। बैंक ने एक रिलीज में ऐलान किया है कि इसकी एक साल की एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत प्रति वर्ष से घट कर अब 7.40 प्रतिशत रह गई है। बैंक की नयी लोन दरें 10 अप्रैल 2020 से लागू होने जा रही हैं। इससे एसबीआई के लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
क्या होती है एमसीएलआर
एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट के तहत बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। ये बेंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से बैंक से लिया गया लोन महंगे हो जाता है। वहीं एमसीएलआर घटने पर लोन की ईएमआई कम हो जाती है। एमसीएलआर सिस्टम 1 अप्रैल 2016 से एमसीएलआर लागू हुआ। एमसीएलआर को कर्ज के लिए न्यूनतम दर माना जाता है।
घटाई बचत खाते पर ब्याज दर
एसबीआई ने बचत खातों पर ब्याज दरों को भी एक बार फिर से कम करके ग्राहकों को एक और झटका दिया है। एसबीआई ने बचत खातों पर ब्याज दर 3 प्रतिशत से घटा कर 2.75 प्रतिशत घटा दी है। बैंक की बचत खाते पर नई ब्याज दर 15 अप्रैल से प्रभावी होगी। जानकारी के लिए बता दें कि 1 लाख रुपये या इससे अधिक की जमा राशि पर अब आपको 3 प्रतिशत के मुकाबले 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इससे पहले एसबीआई ने पिछले महीने सभी बचत खातों के लिए ब्याज दर घटा कर एक समान 3 फीसदी कर दी थी। उससे पहले एसबीआई बचत खाते में 1 लाख रुपये तक की जमा पर 3.25 फीसदी ब्याज देता था।
एफडी पर घटाई थीं दरें
इससे पहले पिछले महीने एसबीआई ने आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की कटौती के बाद सावधि जमा (एफडी) दरों को 4.4 फीसदी तक घटा दिया था। वहीं एसबीआई ने 10 मार्च को भी एफडी पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की थी। बैंक ने घरेलू रिटेल टर्म डिपॉजिट (टीडी) की ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स से घटाकर 50 बेसिस पॉइंट्स और थोक टीडी की ब्याज दरों को 50 बेसिस पॉइंट्स से 100 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती की थी।
बढ़ गया है लॉकर का किराया
एसबीआई ने पिछले महीने लॉकर का किराया भी बढ़ाया़ था। अगर आप एसबीआई ग्राहक हैं और इसकी लॉकर सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अब इसके लिए अधिक चार्ज देना होगा। बढ़ा हुआ चार्ज 31 मार्च से लागू हो चुका है। बैंक ने लॉकरों के साइज के हिसाब से 33 फीसदी तक किराया बढ़ाने का फैसला लिया था। एसबीआई 4 प्रकार के लॉकर ऑफर करता है, जिनमें स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications