नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिटेल उधारकर्ताओं के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। ये पोर्टल उन लोन लेने वालों के लिए है जो कोरोनोवायरस महामारी के चलते मासिक किस्त (ईएमआई) चुकाने में राहत की मांग कर रहे हैं। पोर्टल लॉन्च करने के अलावा बैंक ने उधारकर्ताओं के सवालों का जवाब देने के लिए पूछे जाने वाले प्रश्नों का एक सेट (FAQ) भी जारी किया है, जो लोन पुनर्गठन के लिए कौन पात्र है और इसकी क्या प्रोसेस होगी से होगी से जुड़ा हुआ है। नियमों के मुताबिक कोई भी अतिरिक्त अधिस्थगन अधिकतम दो साल के लिए हो सकता है। इस स्कीम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर 2020 है। दूसरी बात कि 1 मार्च 2020 के बाद लिए गए लोन पर इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं बाकी सवालों के जवाब।
किस कंडीशन पर मिलेगी राहत
बता दें कि इस स्कीम का उद्देश्य महामारी से प्रभावित कर्जदारों को राहत देना है। मगर आपको कुछ शर्तों में से किसी एक को पूरा करना होगा। जैसे कि जिन लोगों की सैलेरी फरवरी के मुकाबले अगस्त में घटी है उन्हें लोन पुनर्गठन स्कीम का लाभ मिलेगा। इसी तरह सैलेरी न मिलने, जॉब चली जाने, बिजनेस बंद होने या लॉकडाउन में कारोबार प्रभावित होने पर भी बेनेफिट मिलेगा। इस स्कीम का फायदा हाउसिंग, एजुकेशन, ऑटो और पर्सनल लोन पर मिल सकता है। ध्यान रहे कि इस स्कीम का फायदा बताई गई कंडीशन में से एक को पूरा करने और स्टैंडर्ड लोन अकाउंट वालों को ही मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
आप बैंक की वेबसाइट (www.sbi.co.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एक ओटीपी के माध्यम से वैलिड होगा जो आपको अपने मोबाइल नंबर पर आएगा। वैकल्पिक रूप से आप बैंक ब्रांच जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको फरवरी से अगस्त तक की सैलेरी स्लिप की कॉपी, जॉब से डिस्चार्ज होने का लेटर या कोरोना से प्रभावित कारोबार की घोषणा करनी होगी। एक बार आवेदन स्वीकार होने पर आपको लोन मोरेटोरियम अवधि के लिए ईएमआई नहीं देनी होगी। मगर ध्यान रहे कि इस अवधि के लिए आपसे ब्याज वसूला जाएगा।
कितना मिलेगा अतिरिक्त समय
यह अलग अलग प्रोडक्ट के लिए विभिन्न होगा। उदाहरण के लिए होम लोन के मामले में ऋण की अवधि अधिकतम 24 महीने तक बढ़ाई जा सकती है या जब तक उधारकर्ता 77 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर लेता, जो भी पहले हो। किसी भी स्थिति में लोन की अवधि कोरोना संबंधित तनाव के लिए इस ढांचे के तहत अधिकतम 24 महीने तक ही बढ़ाई जा सकती है। एक बात और दी गई मोहलत की वजह से आपके ऋण की अवधि को बढ़ा दिया जाएगा, जिससे अधिस्थगन के बाद ईएमआई में इजाफा होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications