SBI senior citizen saving scheme: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम एक बेहतर रिटायरमेंट प्लान ऑफर करती है. इस स्कीम में आपको 8 फीसदी से भी ज्यादा ब्याज मिल जाता है. अगर आप रिटायरमेंट लाइफ के लिए निवेश करना चाहते हैं और एक ऐसा प्लेटफॉर्म ढूंढ रहे हैं, जिसमें गारंटी रिटर्न मिल सकें, तो एसबीआई का सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सही विकल्प हो सकता है. चलिए जानतें है कि इस स्कीम से क्या फायदे मिलेंगे.

एक अच्छी रिटायरमेंट लाइफ के लिए आपको बेहतर प्लानिंग और पैसों की जरूरत पड़ती है. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आपको स्कियोर रिटायरमेंट लाइफ देने का वादा करता है. आप इस स्कीम का फायदा एसबीआई या पोस्ट ऑफिस से उठा सकते हैं.
इसके साथ ही सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में कोई भी व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. इस स्कीम में आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है. इस स्कीम के तहत आपको 8.2 फीसदी का रिटर्न मिलता है. आज हम जानेंगे की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का लाभ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लेने पर क्या नियम है और क्या फायदें मिलेंगे.
कौन कर सकता है एससीएसएस में अप्लाई ?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 60 साल या उससे ज्यादा की उम्र का व्यक्ति स्कीम के लिए अप्लाई कर सकता है. आप एसबीआई या पोस्ट ऑफिस के जरिए इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कंपाउंड ब्याज का मिलता है फायदा
यहां कंपाउंड ब्याज से मतलब है कि आपको मिले गए ब्याज के ऊपर और ब्याज मिलता है. इससे आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफा होता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 1.04.2023 से सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का ब्याज दर सालाना 8.20 फीसदी है.
यह ध्यान रखें की अगर कोई व्यक्ति हर तीन में ब्याज दर पर दावा नहीं करता, तो उसे कंपाउंड ब्याज का फायदा नहीं मिल सकता.
1000 रुपये में शुरू कर सकते हैं स्कीम में निवेश
1.04.2023 तारीख तक तय किए गए नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एसबीआई की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. आप इससे कम पैसे नहीं डाल सकते. इसके अलावा आप ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.
क्या अवधि से पहले निकाले जा सकते है पैसे?
एसबीआई की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की अवधि 5 साल की रखी गई है. इसके अलावा लाभार्थी चाहे तो इस अवधि को 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं. दूसरे शब्दों में कहा जाएं तो आप इस स्कीम की अवधि 8 साल के लिए कर सकते हैं.
इसके अलावा अगर आप अवधि से पहले पैसे निकालते हैं, तो आपको जुर्माना देना पड़ता है.
60 से पहले भी खोल सकते हैं अकाउंट
एसबीआई की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में 60 से पहले भी सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है. बस शर्त है कि आपकी आयु 55 साल से कम नहीं होनी चाहिए और आप अपनी जॉब से रिटायर हो गए हो, तो आप इस स्कीम के तहत अकाउंट खोल सकते हैं. वहीं अगर कोई सेना या आरमी में सेवा दे चुका है, तो वे 50 साल की उम्र में ही इस स्कीम का फायदा उठा सकता है. हालांकि ये नियम एनआरआई और हिंदू अविभाजित परिवार पर लागू नहीं होता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications