SBI Share Price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. इसमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई भी शामिल है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी गुरुवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जोकि अनुमान से बेहतर रहे. सरकारी कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 84 फीसदी बढ़ा है. ब्याज से कमाई में भी इजाफा हुआ है. हालांकि, नतीजों के बावजूद शेयर में आज 6 फरवरी को करेक्शन देखने को मिला. शेयर बीएसई पर करीब ढेड़ फीसदी की गिरावट के साथ 752 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
एसबीआई ने जारी किए नतीजे
एक्सचेंज फाइलिंग में एसबीआई ने बताया कि दिसंबर तिमाही में 16891.44 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में हुए 9163.96 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से करीब दोगुना है. इस दौरान ब्याज से कमाई यानी NIIs भी बढ़ी है. यह 4 फीसदी बढ़कर 41446 करोड़ रुपए रही. इंटरेस्ट इनकम अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 117427 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान अवधि में हुई 106734 करोड़ रुपए की कमाई से करीब 10 फीसदी ज्यादा है.
सरकारी बैंक ने बाजार को बताया कि ऑपरेटिंग प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में करीब 16 फीसदी बढ़ी, जोकि 23551 करोड़ रुपए रही. एसेट क्वालिटी में हल्की सुधार देखने को मिली है. तीसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए रेश्यो गिरकर 2.07 फीसदी रही, जोकि सितंबर तिमाही में 2.13 फीसदी थी. नेट एनपीए रेश्यो स्थिर रही, जोकि 0.53 फीसदी थी.

NIM में सुधार
बैंक ने बताया कि कर्मचारियो पर खर्च 17 फीसदी घटकर 16074 करोड़ रुपए आ गया. घरेलू लोन में 14.06 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. फाइनेंशियल ईयर 2025 के शुरुआती 9 महीने के लिए पूरे बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.12 फीसदी पर रही, जबकि डॉमेस्टिक नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.25 फीसदी पर पहुंच गई.
एसबीआई का प्रोविजन कवरेज रेश्यो यानी पीसीआर (एयूसीए शामिल) सालाना आधार पर 25 बेसिस पॉइंट्स सुधरा है, जोकि 91.74 फीसदी पर रहा. जबकि सालभर पहले पीसीआर 74.66 पर था. FY25 के 9 महीने के लिए स्लीपेज रेश्यो सालाना आधार पर 8 बेसिस पॉइंट्स सुधरा है और यह 0.59 फीसदी पर है.
तिमाही के लिए ग्रॉस एडवांसेज 13.49 फीसदी बढ़कर 40.68 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जबकि सालभर पहले की समान तिमाही में 35.84 लाख करोड़ रुपए था. इस दौरान डिपॉजिट्स 9.81 फीसदी बढ़कर 52.3 लाख करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications