SBI SO Recruitment 2024 Apply Process: सरकारी बैंक में आपको नौकरी करने का मौका मिल रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO के 1040 पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए आप 8 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए बस आपको ऑनलाइन कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए जानते हैं कि आप किस तरह से इसमें अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए।

इन पदों पर हो रही है भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO के जिन पदों पर भर्ती हो रही है। इनमें केंद्रीय अनुसंधान टीम (उत्पाद प्रमुख) के 2 पद, केंद्रीय अनुसंधान टीम (सहायता) के 2 पद, परियोजना विकास प्रबंधक (प्रौद्योगिकी) के 1 पद, परियोजना विकास प्रबंधक (व्यवसाय) के 2 पद, संबंध प्रबंधक (नियमित पद) के 150 पद, संबंध प्रबंधक (बैकलॉग पद) के 123 पद, वीपी हेल्थ (बैकलॉग पद) के 43 पद, वीपी हेल्थ (नियमित पद) के 600 पद, संबंध प्रबंधक टीम प्रमुख (नियमित पद) के 21 पद, संबंध प्रबंधक टीम प्रमुख (बैकलॉग पद) के 11 पद, क्षेत्रीय प्रमुख (बैकलॉग पद) के 4 पद, क्षेत्रीय प्रमुख (नियमित पद) के 2 पद, निवेश विशेषज्ञ (नियमित पद) के 30 पद, निवेश अधिकारी (नियमित पद) के 23 पद और निवेश अधिकारी (बैकलॉग पद) के 26 पद शामिल हैं।
अप्लाई करने के लिए आपकी पात्रता ये होनी चाहिए
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO के पद पर भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से पदानुसार ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ एमबीए/ पीजीडीएम/ पीजेडीबीएम/ एमई/ एमटेक/ बीई/ बीटेक आदि पास होना चाहिए। इसके साथ ही आपके पास निर्धारित सालों का काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। पदानुसार आपकी न्यूनतम आयु 23 वर्ष एवं अधिकतम आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अप्लाई करने के लिए इतनी देनी होगी फीस
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए कोई भी फीस नहीं देनी है।
इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर अगर आपका चयन होता है तो आपकी सैलरी 30 हजार रुपये से शुरु होकर 1 लाख रुपये तक हो सकती है। चयन की प्रक्रिया अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
इस तरह करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। अब भर्ती पोर्टल पर आपको क्लिक हियर टू न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन इफ ऑलरेडी रजिस्टर्ड लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रोसेस पूरा कर लें।
- इसके बाद निर्धारित फीस जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications