नयी दिल्ली। एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, छात्रों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत छात्रों को विशेष सर्विस पर 20 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इस समय प्रतियोगी (Competitive) और अन्य परीक्षाओं के आयोजन की पूरी संभावना है। बल्कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं तो जल्द ही आने वाले दिनों में शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में छात्रों की मदद करने के लिए एसबीआई एक खास ऑफर लेकर आया है। मगर ध्यान रहे कि एसबीआई ऑफर का फायदा उठाने के लिए एसबीआई की योनो ऐप पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
एसबीआई ने की टेस्टबुक.कॉम के साथ पार्टनरशिप
एसबीआई ने यह ऑफर टेस्टबुक.कॉम (testbook.com) के साथ मिल कर पेश किया है। टेस्टबुक बैंकिंग से इंजीनियरिंग तक सारी सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन। यह सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास करने के लिए जरूरी सभी प्रकार का ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल, टेस्ट-सीरीज और अन्य सर्विस प्रदान करता है। एसबीआई ने ट्वीट किया है कि टेस्टबुक के साथ परीक्षा के लिए तैयार रहें। योनो एसबीआई के जरिए रजिस्ट्रेशन करने पर डिस्काउंट प्राप्त करें।
क्या है डिस्काउंट
एसबीआई की खास पेशकश की बात करें तो आपको टेस्टबुक पास पर फ्लैट 20 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। टेस्टबुक पास एक खास मेंबरशिप पास है, जिससे आपको टेस्टबुक पर उपलब्ध सभी एग्जाम के तहत सभी टेस्ट को एक्सेस मिलता है। टेस्टबुक पास के साथ आप एक निश्चित राशि का भुगतान करके किसी भी परीक्षा के लिए जितनी चाहे उतने टेस्ट दे सकते हैं। पहले ये निश्चित राशि 299 रु थी। इस ऑफर के तहत 20 फीसदी डिस्काउंट का क्लेम करने के लिए आपको योनो ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और कूपन कोड YONO20 का उपयोग करना होगा।
ऐसे मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट
इसी तरह एसबीआई टेस्टबुक सेलेक्ट के लिए फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। टेस्टबुक सेलेक्शन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, रेलवे, बैंकिंग, एयर फोर्स, टीचिंग, सिविल सर्विसेज और अन्य सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए एक ऑनलाइन लाइव कोचिंग है। यह आपको इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करता है। इस सेवा पर डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए आपको YONO ऐप डाउनलोड करना होगा और छूट का क्लेम करने के लिए YONO10 कोड का उपयोग करना होगा।
ऐसे करें क्लेम
चरण 1 : योनो SBI में लॉगिन करें, (यदि आपके पास यह नहीं है, तो इसे पहले डाउनलोड करें)
चरण 2 : एसबीआई योनो ऐप के शॉप एंड ऑर्डर सेक्शन पर जाएं
चरण 3 : फिर Read [study] Learn पर क्लिक करें
चरण 4 : जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको ऊपर आपको टेस्टबुक पर पहुंचा दिया जाएगा
इस बात का रखें ध्यान
इस बीच एसबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि बैंक भागीदार व्यापारी/व्यापारियों द्वारा पेश किए गए उत्पाद और सेवाओं की बिक्री, गुणवत्ता, सुविधाओं और या पूर्ति के लिए जिम्मेदार नहीं होगा। इसलिए इस बात ध्यान रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications