देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) किसानों को कर्ज देने के लिए नयी स्कीम लाने जा रहा है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) किसानों को कर्ज देने के लिए नयी स्कीम लाने जा रहा है। जी हां एसबीआई किसानों के लिए आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्घ कराने के लिए एक नए लोन प्रोडक्ट को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बता दें कि बैंक के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सफल नाम से लॉन्च किए जाने वाले लोन प्रोडक्ट 'सफल' के तहत अब तक कोई कर्ज नहीं लेने वाले ऑर्गेनिक कॉटन प्रोड्यूसर्स को आसान शर्तों पर कर्ज उपलब्ध कराया जाएगा। SBI : होम लोन लेने पर मिल रहा ये खास ऑफर, आप भी कर सकते है अप्लाई ये भी पढ़ें

एसबीआई के प्रबंध निदेशक सीएस सेट्टी ने फिक्की (एफआईसीसीआई) की फिनटेक कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का सबसे बड़ा कर्जदाता कारोबार पैदा करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहा है। हम अपने रिटेल सेगमेंट से बाहर निकलकर किसानों तक पहुंचना चाहते हैं। इस समय हम ना सिर्फ क्रॉप लोन दे रहे हैं, बल्कि जल्द ही सेफ एंड फास्ट एग्रीकल्चर लोन लॉन्च करने वाले हैं।
एसबीआई ने बांटे 17 लाख प्री-अप्रूव्ड लोन
एसबीआई के प्रबंध निदेशक के मुताबिक एक कंपनी जैविक कपास उत्पादकों का डाटाबेस तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि इस डाटाबेस की मदद से दुनिया का कोई भी खरीदार आसानी से पता कर सकेगा कि किसान वास्तव में जैविक कपास पैदा कर रहा है या नहीं। हम कपास उत्पादकों का डाटा लेकर उन्हें कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराएंगे क्योंकि उनकी कोई क्रडिट हिस्ट्री नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि कपास उत्पादकों को क्रॉप लोन नहीं दिया जाता है, लेकिन अब हम उन्हें ये सुविधा देंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उदाहरण देते हुए सेट्टी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बैंक 17 लाख प्री-अप्रूव्ड लोन बांट चुका है।

बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा क्षमता एसबीआई के पास
एसबीआई के एमडी ने कहा कि बैंक ने डाटा एनालिटिक्स की ताकत का पूरा इस्तेमाल किया है। बैंक का एआई-एमएल डिपार्टमेंट प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया विभाग नहीं है। इस डिपार्टमेंट की वजह से बैंक को काफी कारोबार मिला है। वहीं पिछले दो दिन में हमने 1,100 करोड़ रुपये की शुद्ध आय हासिल की है। इस समय बैंक के पास मशीन लर्निंग आधारित 40 मॉडल हैं। इनका इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने, जोखिम का आकलन करने और धोखाधड़ी से बचने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस समय बैंकिंग इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा क्षमता एसबीआई के पास है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications