देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपका खाता है तो यह खबर आप जरूर पढ़ लें। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई महामारी के दौरान ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।
नई दिल्ली, मई 1। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक आपका खाता है तो यह खबर आप जरूर पढ़ लें। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई महामारी के दौरान ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अब एसबीआई उन ग्राहकों का खाता बंद नहीं करेगा जिनका केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है। बता दें कि बैंक ने मौजूदा समय में देश में फैली महामारी के चलते इस सुविधा का लाभ 31 मई तक बढ़ा दिया है। इन 3 बड़े बैंकों ने ग्राहकों किया अलर्ट, चेक करें कहीं आपका बैंक भी तो नहीं

31 मई तक ग्राहकों को मिली ये खास सुविधा
इसका मतलब ये है कि अब जिन खाताधारकों का केवाईसी 31 मई तक अपटेड नहीं होगा उनके खाते फ्रीज नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा बैंक के अपने सभी ग्राहकों को इस मुसीबत की घड़ी में एक टोल फ्री नंबर ट्वीट किया है। एसबीआई के मुताबिक इस कठिन समय में ब्रांच आने की जरुरत नहीं है। आपके अधिकतर काम इस टोल फ्री नंबर से हो जाएंगे। बैंक का टोल फ्री नंबर है-1800 112 211 और 1800 425 3800।
बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी किया हैशटेग
इतना ही नहीं ग्राहकों की जरुरत के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने एक हैशटेग भी जारी किया है #SBIAppkeSaath। इस हैशटैग के जरिए बैंक अपने ग्राहकों को सुनिश्चित करना चाहता है कि इस मुसीबत की घड़ी में बैंक अपने ग्राहकों के साथ है और उन्हें घर बैठे जरुरी सुविधाएं मिलती रहेंगी। वहीं बैकिंग फ्रॉड से बचने के लिए भी बैंक समय समय पर अपने ग्राहकों को सचेत करने के लिए जानकारी उपलब्ध कराता रहता है।
31 मई तक नहीं फ्रीज किया जाएगा खाता
एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि पहले जो खाते केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण फ्रीज कर दिए जाते थे वो आब 31 मई तक नहीं होंगे। इस बीच ग्राहक पोस्ट या ईमेल के जरिए अपने दस्तावेज बैंक को भेजकर केवाईसी अपडेट करा सकते हैं। बैंक ने अपने सभी कर्मचारियों से साफ कर दिया है कि 31 मई तक ऐसे खातों को फ्रीज न किया जाए।
केवाईसी क्यों जरूरी
केवाईसी के जरिये बैंक को अपने कस्टमर को जानने का मौका मिलता है। यहां जानने का मतलब है कि कस्टमर को वेरीफाई करने में सुविधा होती है। बैंक यह जानना चाहता है कि उसके जरिये होने वाली लेन-देन में कोई गड़बड़ी तो नहीं। बैंक से कस्टमर को किसी भी प्रकार की वित्तीय सुविधा लेनी है तो केवाईसी के जरिये बैंक अपने ग्राहक को वेरीफाई करता है। केवाईसी से बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास पनपता है और बैंक को लोन आदि देने में कोई हिचक नहीं होती। इतना ही नहीं, अगर आपको कहीं निवेश करना है तो इसके लिए भी केवाईसी जरूरी है और इसके बिना कस्टमर निवेश नहीं कर सकता। इसके बगैर बैंक खाता भी खोलना आसान नहीं है। केवाईसी के जरिए यह तय किया जाता है कि कोई बैंकिंग सेवाओं का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।
इन जगहों पर जरूरी होता है केवाईसी
केवाईसी की जरूरत आजकल कई कार्यों में होता है। जैसे कि आपको मोबाइल फोन का सिम लेना हो तो इसके लिए वेरिफिकेशन करना होता है और इसमें आधार कार्ड वेरीफाई किया जाता है। इस प्रक्रिया को भी केवाईसी कहते हैं। आपका बैंक खाता बहुत दिनों से निष्क्रिय पड़ा है, तो उसे फिर से चालू कराने के लिए बैंक की ओर से केवाई डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं। डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करने के बाद आपका निष्क्रिय पड़ा खाता फिर से चालू हो जाता है।
केवाईसी के लिए कौन से डॉक्युमेंट चाहिए
बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) दस्तावेज-एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, केवाईसी के लिए आपके पास होने चाहिए ये डाक्यूमेंट्स (पहचान पत्र-जिसमें वही पता दिया हो जो पता खाता खोलने के फार्म में दिया हुआ है)
- पासपोर्ट
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार पत्र/कार्ड
- नरेगा (एनआरईजीए) कार्ड
- पेंशन भुगतान आदेश
- डाकघरों द्वारा जारी पहचान पत्र
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications