SBI YONO App: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मैसेज ने एसबीआई ग्राहकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। इस मैजसेज में दावा किया गया है कि अगर यूजर्स अपना आधार डिटेल्स अपडेट नहीं करते हैं, तो बैंक योनो ऐप तक उनकी पहुंच को ब्लॉक कर देगा।

वायरल मैसेज का सच!
बता दें कि वायरल मैसेज में इस लोगों से 'आधार अपडेट प्रक्रिया पूरी करने' के लिए एक बाहरी एपीके फाइल डाउनलोड करने का भी आग्रह किया गया है। इसपर प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और भारतीय स्टेट बैंक (SIB) दोनों ने अब स्पष्ट चेतावनी जारी की है और इस दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
फैक्ट चेक से हुआ खुलासा!
पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, इस मैसेज में SBI के निर्देशों का गलत हवाला दिया गया है और कहा गया है कि ग्राहकों को आधार अपडेट करने के लिए एक एपीके फाइल इंस्टॉल करनी होगी, अन्यथा योनो ऐप तक उनकी पहुंच समाप्त हो जाएगी।
SBI ने ऐसी कोई सलाह जारी नहीं की है और न ही ग्राहकों से कोई बाहरी फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा है। एजेंसी ने लोगों को आगाह किया है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें, APK फाइलें डाउनलोड न करें, या आधार डिटेल्स, बैंकिंग क्रेडेंशियल या ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। साथ ही, लोगों को ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों की रिपोर्ट report.phishing@sbi.co.in पर करने की सलाह दी है।
SBI ने क्या कहा?
SBI ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने ग्राहकों को सचेत किया है कि धोखेबाज बैंकिंग ऐप्स अपडेट करने की आड़ में फर्जी APK लिंक फैला रहे हैं। बैंक ने चेतावनी दी है कि ये ये लिंक व्यक्तिगत डेटा चुराने और ग्राहकों के खातों से पैसे निकालने के लिए बनाए गए हैं।
लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए, SBI ने कहा कि ग्राहकों को बैंकिंग ऐप्लिकेशन केवल Google Play Store या Apple App Store जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही डाउनलोड करने चाहिए।
बैंक ने लोगों को अनचाहे लिंक पर क्लिक करने से बचने और अज्ञात स्रोतों से भेजी गई फाइलों को डाउनलोड करने से बचने की भी याद दिलाई है। किसी भी साइबर धोखाधड़ी से संबंधित घटना के लिए, ग्राहक राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करके रिपोर्ट कर सकते हैं।
PIB और SBI दोनों ने दोहराया है कि कोई भी बैंक सिर्फ इसलिए उसके ऐप को ब्लॉक नहीं करता क्योंकि ग्राहक ने अपना आधार अपडेट नहीं किया है और बाहरी डाउनलोड की मांग करने वाला कोई भी मैसेज खतरे की घंटी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications