Scandalous Foods Survey: दशहरा हो या फिर दिवाली, मिठाईयों के बिना त्यौहार अधूरा ही लगता है। हर त्यौहार पर भारत के घर-घर में मिठाईयों को स्पेशल मौकों पर खरीदा जाता है। इस बार नवरात्रि और दशहरा पर भी मिठाईयों की डिमांड बहुत अधिक रहती है। स्कैंडलस फूड्स सर्वे में इस बात की जानकारी दी गई है कि त्यौहारों से पहले किन मिठाईयों की डिमांड सबसे अधिक रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस सर्वे में क्या जानकारी दी गई है।

किन मिठाईयों की खरीदारी हुई है सबसे अधिक?
त्यौहारों से पहले पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री में 55% की वृद्धि, देखी गई है। ये मांग पश्चिमी मिठाइयों की डिमांड से भी आगे है।
रेस्तरां और केटरिंग इंडस्ट्री के लिए भारतीय मिठाइयों में टॉप B2B इनोवेटर स्कैंडलस फूड्स ने त्यौहारों के मौसम के दौरान कंज्यूमर प्रिफरेंस को जारी किया है। रिपोर्ट में पारंपरिक भारतीय मिठाइयों की प्रमुख स्थिति पर प्रकाश डालती है, जो त्यौहारों में पश्चिमी मिठाइयों और आइसक्रीम से आगे निकल गई है।
इस तरह से किया गया ये पूरा सर्वे
1,000 से अधिक ग्राहक और 100 रेस्तरां के बीच किए गए रिसर्च में त्यौहारों से पहले क्लासिक भारतीय मिठाइयों को प्राथमिकता दी गई है, जो अब सभी त्यौहारी मिठाइयों की बिक्री का 55% हिस्सा है। पश्चिमी मिठाइयों की बिक्री केवल 25% है, जबकि आइसक्रीम और चॉकलेट शेष 20% का हिस्सा हैं। रसमलाई, गुलाब जामुन और रसमलाई तिरामिसू जैसे फ्यूजन डेसर्ट टॉप ऑप्शन के रूप में उभरे हैं, खासकर होटल, रेस्तरां और कैटरिंग सेगमेंट में ये उभरकर आए हैं।
पारंपरिक मिठाइयों की क्यों है सबसे ज्यादा डिमांड?
स्कैंडलस फूड्स इस वृद्धि का श्रेय कई चीजों को देता है। इसमें स्वास्थ्य, मिठाई के ऑप्शन की ओर बढ़ता रुझान और एक मूल्य निर्धारण रणनीति शामिल है जो उपभोक्ताओं और बिजनेस दोनों साथ होती है। पिछले साल ही अपने डिस्ट्रीबुशन नेटवर्क को 400 से बढ़ाकर 1,500 से अधिक टचपॉइंट तक करने से भी इन प्रिय मिठाइयों की उपलब्धता और पहुंच में वृद्धि हुई है, खासकर त्यौहारी सीजन के दौरान।
स्कैंडलस फूड्स के सह-संस्थापक संकेत एस ने इस सर्वे के बारे में कहा, "इसमें कभी कोई संदेह नहीं रहा कि मिठाई की लालसा को संतुष्ट करने के मामले में भारतीय मिठाइयां दुनिया भर में सबसे आगे हैं, खासकर त्यौहारों के मौसम में। हमारी नई रिसर्च इस बात को पुष्ट करता है कि पारंपरिक मिठाइयां भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में एक विशेष स्थान रखती हैं, खासकर उत्सव के क्षणों में। जैसे-जैसे हम अपने परिचालन का विस्तार करते हैं और फ्यूजन डेसर्ट के साथ नवाचार करते हैं, हम भारतीय मिठाइयों की समृद्ध विरासत के प्रति सच्चे रहते हुए बाजार की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए उत्साहित हैं।"
सर्वेक्षण पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के पुनरुत्थान में HoReCa क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को भी उजागर करता है। क्विक सर्विस रेस्तरां (QSR) और क्लाउड किचन ने विशेष रूप से ऑर्डर में वृद्धि को बढ़ावा दिया है, साथ ही त्योहारी उपहार भी बिक्री वृद्धि में मजबूत योगदान दे रहे हैं।
इसके अलावा, पारंपरिक और नए तरह के स्वादों को मिलाकर फ्यूजन मिठाइयों का उदय, विशेष रूप से युवा उपभोक्ताओं के बीच पाक प्रयोग की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाता है। जैसे-जैसे त्योहारों का मौसम आगे बढ़ रहा है, स्कैंडलस फूड्स को क्लासिक और नवीन दोनों प्रकार की मिठाइयों की निरंतर मांग की उम्मीद है, तथा यह अनुमान है कि भारतीय मिठाइयां शादी के मौसम और उसके बाद भी बाजार में प्रमुख हिस्से बनेंगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications