नई दिल्ली, अगस्त 3। कई प्राइवेट कंपनियां छात्रों को फायदा पहुंचाने के लिए स्कॉलपशिप चलाती हैं। जो कंपनियां ऐसी कोई योजना चला रही हैं उनमें से एक है महिंद्रा ग्रुप की महिंद्रा फाइनेंस। महिंद्रा फाइनेंस के स्कॉलरशिप प्रोग्राम का नाम है सक्षम स्कॉलरशिप प्रोग्राम फॉर ड्राइवर्स चिल्ड्रेन। ये महिंद्रा फाइनेंस की एक खास पहल है। ये ड्राइवर समुदाय को उनके बच्चों को शिक्षा जारी रखने में सहायता करती है। इसके लिए उन्हें वित्तीय मदद दी जाती है। आगे जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल।
क्या है स्कॉलरशिप का मकसद
महिंद्रा फाइनेंस इस प्रोग्राम के जरिए ड्राइवरों की वित्तीय मदद करती है ताकि उनके बच्चे शैक्षणिक और करियर लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। सक्षम स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के छात्रों को मदद दी जाती है। ये सहायता कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मिलती है। पढ़ाई के खर्चों को कवर करने के लिए 20,000 रुपये तक की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाती है।
कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी
महिंद्रा फाइनेंस भारत की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में से एक है। ये ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में काम कर रही है। कंपनी ने इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फ्लैगशिप प्रोग्राम के तहत शुरू किया है। इसका उद्देश्य ड्राइवरों को बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद करना है।
शर्तें करनी होंगी पूरी
ये स्कॉलरशिप आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना के छात्रों के लिए है। आवेदकों को कक्षा 9 से 12 तक में पढ़ रहा होना चाहिए। ये योजना कक्षा 1-8, साथ ही ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट वालों के लिए भी है। आवेदक छात्र ने अपनी पिछली कक्षा में 60 फीसदी या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होने चाहिए। छात्र के माता-पिता में से कोई एक ड्राइवर होना चाहिए। सभी स्रोतों से आवेदक की पारिवारिक आय 4,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिंद्रा फाइनेंस के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- पिछली परीक्षा की मार्कशीट
- फोटो पहचान प्रमाण (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड)
- पारिवारिक आय प्रमाण (फॉर्म 16 ए / सरकारी प्राधिकरण से आय प्रमाण पत्र / वेतन रसीद आदि)
- प्रवेश प्रमाण (शुल्क रसीद / प्रवेश पत्र / संस्थान आईडी कार्ड / वास्तविक प्रमाण पत्र)
- आवेदक के बैंक खाते की डिटेल (रद्द चेक/पासबुक कॉपी)
- कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (टैक्सी, कैब, मिनी वैन, स्कूल वैन, मैजिक/पिक-अप आदि)
- कॉन्ट्रैक्ट कॉपी/आय प्रमाण/कर्मचारी आईडी कार्ड (कैब चालक के प्रोफाइल के लिए यदि उनके पास वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है)
- एड्रेस प्रूफ (डोमिसाइल सर्टिफिकेट/आवासीय सर्टिफिकेट/टेलीफोन बिल/राशन कार्ड)
- आवेदक का फोटो
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले इस लिंक (https://www.buddy4study.com/page/saksham-scholarship-program-for-drivers-children?ref=HomePageBanner) पर जाएं। अपनी पंजीकृत आईडी के साथ बडी4स्टडी में लॉग इन करें और 'एप्लिकेशन फॉर्म पेज' पर पहुंचें। यदि आप पंजीकृत नहीं है - अपने ईमेल/मोबाइल/जीमेल खाते के साथ बडी4स्टडी पर पंजीकरण करें। अब आपको ''Saksham Scholarship Program for Drivers Children' आवेदन फॉर्म पर पहुंचा दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए 'स्टार्ट एप्लिकेशन' बटन पर क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन पत्र में जरूरी विवरण भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 'नियम और शर्तें' स्वीकार करें और 'प्रीव्यू' पर क्लिक करें। यदि आवेदक द्वारा भरे गए सभी डिटेल पूर्वावलोकन स्क्रीन पर सही ढंग से दिखाई दे रहे हैं, तो आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications