Scoda Tubes Share Price: स्टेनलेस स्टील के ट्यूब और पाइप बनाने वाली कंपनी स्कोडा ट्यूब्स के शेयर्स आज बुधवार को एक्सचेंज पर लिस्ट हो गए है। कंपनी के शेयर एनएसई और बीएसई पर लिस्ट हुए है। आज BSE पर इसकी ₹140 और NSE पर भी ₹140 पर एंट्री हुई है। इसके बाद कंपनी के शेयर्स में हल्की तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी के शेयर्स में उछाल
लिस्टिंग के बाद शेयर्स में उछाल देखने को मिल रहा है। बीएसई पर कंपनी के शेयर्स 4.96% उछलकर 146.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर ये शेयर दोपहर 12:09 बजे पर 140.00 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ और 146.95 रुपये के हई लेवल को टच किया है। वहीं, लो लेवल 136.00 रुपये रहा है। इसका कुल मार्केट कैप 880.36 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि स्कोडा ट्यूब्स कंपनी की शुरुआत 2008 में हुई थी। यह कंपनी स्टेनलेस स्टील के ट्यूब और पाइप बनाती है और अपने प्रोडक्ट्स को स्कोडा ट्यूब्स लिमिटेड नाम से बेचती है।
इसके ग्राहक इंजीनियरिंग कंपनियां, EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) फर्म, और तेल-गैस, केमिकल, फर्टिलाइज़र, बिजली, दवा, ऑटो, रेलवे और ट्रांसपोर्ट जैसे कई उद्योगों से जुड़े होते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत और विदेश के 40 स्टॉकिस्ट्स को भेजे जाते हैं। स्कोडा ट्यूब्स अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, इटली, स्पेन और फ्रांस समेत कुल 16 देशों में अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट भी करती है। इस कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से तगड़ा रिस्पांस मिला।
निवेशकों से मिला बढ़िया रिस्पांस
इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 57.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 72.97 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 121.72 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 20.89 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,57,14,286 नए शेयर जारी हुए हैं।
ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने आईपीओ सब्सक्रिप्शन खुले होने के दौरान इस इश्यू को 'लॉन्ग-टर्म के लिए सब्सक्राइब (Subscribe for long-term)' करने की सलाह दी थी।
कंपनी फंड का कहां करेगी इस्तेमाल?
इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने,वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा फंड का यूज आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications