नई दिल्ली। 1 फरवरी 2020 को बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट देश की पहली महिला वित्त् मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अखंड भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? यह जानकारी काफी रोचक है। अखंड भारत का पहला बजट एक अंग्रेज स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने पेश किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेम्स विल्सन ने 'द इकोनॉमिस्टश' पत्रिका के अलावा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की स्थापना भी की थी।

कौन थे स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन
अखंड भारत का पहला बजट 1860 में तैयार हुआ था। इस बजट को एक स्कॉटिश जेम्स विल्सन ने बनाया था। जेम्स विल्सन भारत के वॉयसराय लॉर्ड कैनिंग के काउंसिल में फाइनेंस मेंबर के रूप में उस समय जुड़े हुए थे। इसके अलावा जेम्स विल्सन ब्रिटिश संसद के सदस्य, यूनाइटेड किंगडम के ट्रेजरी में फाइनेंस सेक्रेटरी के अलावा बोर्ड ऑफ ट्रेड के वाइस-प्रेसिडेंट भी थे।
आर्थिक तंगी के दौरान अंग्रेजों ने ली थी जेम्स विल्सन से मदद
जेम्स विल्सन को अंग्रेजों ने 1859 में भारत बुलाया था। उस वक्त ब्रिटिश साम्राज्य 1857 के गदर आंदोलन के चलते आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहा था। सेना के बढ़ते खर्चों के चलते आर्थिक स्रोतों की कमी हो रही थी। इसी दौरान ब्रिटिश सरकार के कर्ज भी काफी ज्यादा बढ़ गए थे। इन्हीं दिक्कतों के हल खोजने के लिए अंग्रेजों ने जेम्स विल्सन का सहारा लिया।
टोपियां बनाने का उनका शुरुआती कारोबार
जेम्स विल्सन शुरुआत में एक टोपियां बनाने वाले थे। लेकिन उनकी बाजार की समझ काफी अच्छी थी। उनकी इसी दिलचस्पी के चलते उन्होंने ब्रिटिश संसद में अपनी जगह बनाई। धीरे-धीरे आर्थिक नीतियों पर उनकी पकड़ मजबूत होती गई और बाद में उन्हें कई बड़े काम दिए गए, जिनमें से एक था भारत का बजट बनाना।
ऑडिट का सिस्टम भी उन्हीं ने तैयार किया
जेम्स विल्सन ने अखंड भारत में पहली बार अंग्रेजी मॉडल पर आधारित बजट बनाया। इसमें उन्होंने सेना और राजनीति के बीच उलझे आर्थिक मसलों को साफ किया और उसका हल दिया। इसी बजट में पहली बार ऑडिट और अकाउंट के रिव्यू सिस्टम को लागू किया गया।
यह भी पढ़ें : Budget 2020 : जानिए इस बार क्यों है फुल बजट, क्या होता है अंतरिम बजट और वोट ऑन अकाउंट
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications