Sebi : भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बुधवार को ऐलान किया है कि उसने आईपीओ की लिस्टिंग की समयसीमा मौजूदा टी+6 दिन से घटाकर टी+3 दिन कर दी है। वर्ष 2023 के दिसंबर के महीने से लागू होने वाले इस नियमों के तहत आईपीओ को इश्यू बंद होने की डेट के 3 दिन बाद आवश्यक रूप से लिस्ट होना होगा।
सेबी की तरफ से कहा गया है कि मार्केट सहभागियों के साथ व्यापक परामर्श के बाद और उपरोक्त सब्जेक्ट पर परामर्श पत्र के अनुसार प्राप्त सार्वजनिक टिप्पणियों पर विचार करते हुए पब्लिक इश्यू के बंद होने के बाद निर्दिष्ट प्रतिभूतियों की लिस्टिंग के लिए लगने वाले वक्त को घटाकर 3 दिन करने का फैसला लिया गया है।

इसमें कहा गया है कि लिस्टिंग के लिए टी+3 समयसीमा का पब्लिक इश्यू के प्रस्ताव डाक्यूमेंटो में उचित रूप से खुलासा किया जाएगा।
1 सितंबर, 2023 को खुलने वाले पब्लिक इश्यू या 1 सितंबर के बाद खुलने वाले पब्लिक इश्यू के लिए नए नियम वॉलंटरी बेसिस पर लागू होंगे। वहीं, 1 दिसंबर, 2023 को खुलने वाले पब्लिक इश्यू या 1 दिसंबर के बाद खुलने वाले पब्लिक इश्यू के लिए नए नियम अनिवार्य हो जाएंगे।
रेगुलेटर के अनुसार, लिस्टिंग समयसीमा में कटौती से स्टेकहोल्डर को फायदा होने की संभावना है क्योंकि जारीकर्ताओं को कम वक्त में उनके फंड प्राप्त होंगे और आवंटियों को कम वक्त में उनकी प्रतिभूतियां प्राप्त होंगी।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, इसके अलावा रेगुलेटर का यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि जिन ग्राहकों को शेयर आवंटित नहीं किए गए थे, उन ग्राहकों को उनका पैसा शीघ्र वापस मिल जाएगा। पब्लिक इश्यू प्रोसेस में बैंक, डिपॉजिटरी, स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकर जैसे सभी स्टेकहोल्डर के रिसोर्सेज को कम वक्त अवधि के लिए तैनात किया जाएगा।
नई गाइडलाइन के तहत कंपनियों को टी+1 दिन शाम 6 बजे से पहले आवंटन को अंतिम रूप देना होगा। असफल एप्लीकेंट को टी+2 दिन पर राशि को ट्रांसफर किया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications