SEBI New Rule News: बाजार नियामक सेबी ने T+0 सेटलमेंट को लेकर कंसल्टेशन पेपर जारी किया है और लोगों से राय भी मांगी है। आपको बताते चलें की मार्केट रेगुलेटर सेबी ने इन नए नियमों को लेकर सभी पक्षों से मांगी गई राय की आखिरी तारीख को 12 जनवरी तक रखा है। इसके अलावा उसने T+0 सिस्टम की तुरंत सेटलमेंट की प्रक्रिया पर भी लोगों की राय मांगी है। कुछ दिन पहले बाजार नियामक सेबी की चेयर पर्सन माधवी पुरी बुच ने सेटलमेंट के टाइम को कम करने की बात कही थी और इसे एक दिन से कम करके सेम डे सेटलमेंट की बात कही थी। बाजार नियामक का मानना है कि इससे ब्रोकर को भी काफी फायदा होगा।
आपको बताते चलें कि इस समय डेरिवेटिव सेगमेंट के सभी ट्रेड में किया जा रहा ट्रांजैक्शन सेटलमेंट टी प्लस वन (T+1) के आधार पर ही किया जा रहा है। सेबी की चेयरपर्सन के द्वारा यह भी कहा गया था कि इस समय ऐसी सभी तकनीक मौजूद है जिससे ट्रेड्स को तुरंत सेटल किया जा सकता है या फिर उसी दिन सेटलमेंट हो सकता है।

लोगों के द्वारा माना जा रहा है की मार्केट रेगुलेटर सेबी द्वारा लागू की जाने वाली यह नई सेटलमेंट स्कीम शेयर बाजार के लिए काफी जरूरी है। इस समय पूरे दुनिया में ऐसे बहुत कम शेयर मार्केट हैं, जिनमें टी प्लस वन सेटेलमेंट सिस्टम लागू है। ज्यादातर देश टी + 2 से टी +1 सेटेलमेंट सिस्टम में आने की सोच रहे हैं और इसी समय भारत टी प्लस जीरो सेटेलमेंट सिस्टम लाने के बारे में विचार कर रहा है। अगर यह सिस्टम लागू हो जाता है तो इन्वेस्टर की लिक्विडिटीकी हालत भी बेहतर हो जाएगी। अगर फंड का तेज सेटलमेंट होगा तो शेयर मार्केट में उसका इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
क्या है टी+0 सेटलमेंट सिस्टम
बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधुरी पूरी बुच ने पहले एक बयान में यह बात कही गई है कि वे शेयर की खरीद और बिक्री वाले दिन (T+0 पेमेंट सेटलमेंट) ही भुगतान की योजना को लागू करने के लिए तैयार हैं। इस समय टी प्लस वन (T+1) सेटलमेंट चलता है। इसके तहत शेयर की खरीद और बिक्री करने के अगले दिन पैसों का सेटलमेंट किया जाता हैं। हालांकि अगर बाजार नियामक T+0 पेमेंट सेटलमेंट सिस्टम अपनाता है तो, शेयर की खरीद या बिक्री करने के तुरंत बाद उसी दिन कुछ घंटे के ही अंदर आपको आपके पैसे मिल जाएंगे। इससे अगर आप चाहे तो किसी शेयर को बेचकर उससे मिलने वाले पैसे को तुरंत किसी दूसरे शेयर में भी लगा सकते हैं।
कब तक लागू हो सकता है टी+0 पेमेंट सेटलमेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाजार नियामक सेबी ने कुछ दिनों पहले ये सूचना दी थी कि इस नई सेम डे सेटलमेंट योजना को मार्च 2024 तक लांच किया जा सकता है। इसके अलावा 2025 तक तुरंत सेटलमेंट प्रक्रिया को भी शुरू किया जा सकता है। गौरतलब है लकि बाजार नियामक सेबी ने इसी पेमेंट सेटेलमेंट सिस्टम को लेकर लोगों से राय मांगी है और कंसल्टेशन भी जारी किया है। इसके बाद लोगों के सावाल और सुझाव को देखते हुए मार्केट रेगुलेटर निर्णय लेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications