देश में तेजी से बढ़ते म्यूचुअल फंड निवेश को देखते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) अब बड़े बदलाव की तैयारी में है। SEBI अब म्यूचुअल फंड से जुड़े मौजूदा नियमों की समीक्षा कर रहा है ताकि उन्हें और ज्यादा निवेशक-हितैषी और आसान बनाया जा सके।

निवेशकों की जरूरत के अनुसार बनेगा नया ढांचा
SEBI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अब नियमों का ऐसा ढांचा तैयार किया जाएगा जो मौजूदा समय की जरूरतों के अनुसार हो। पिछले कुछ वर्षों में म्यूचुअल फंड बाजार में कई बदलाव हुए हैं, जैसे SIP में बढ़ोतरी, रिटेल निवेशकों की भागीदारी और डिजिटलीकरण इसी को ध्यान में रखते हुए SEBI नियमों को फिर से डिज़ाइन कर रहा है।
जल्द आएगा ड्राफ्ट नियम
SEBI जल्द ही नया मसौदा (ड्राफ्ट) पेश करने वाला है, ताकि सभी हितधारकों-निवेशक, फंड हाउस, वितरक और सलाहकार से सुझाव लिए जा सकें। अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया ट्रांसपेरेंसी तरीके से होगी और इसमें आम निवेशकों की राय को भी महत्व मिलेगा।
म्यूचुअल फंड सलाहकारों के लिए गाइडलाइन
नए बदलावों में यह भी शामिल होगा कि जो लोग निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह देते हैं, उनके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए जाएं। इसके लिए एक परामर्श पत्र (consultation paper) तैयार किया जा रहा है, जिससे यह तय किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति बिना योग्यता के निवेश की सलाह न दे पाए।
SIP में बढ़ रही है लोगों की दिलचस्पी
आज भारत में हर महीने करीब 28,000 करोड़ रुपए SIP के ज़रिए म्यूचुअल फंड में लगाए जा रहे हैं। यह दर्शाता है कि आम लोगों का रुझान सुरक्षित और नियमित निवेश की ओर बढ़ रहा है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल AUM (प्रबंधन अधीन संपत्ति) अब 72 लाख रुपए करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
निवेशकों की संख्या बढ़ाना SEBI का उद्देश्य
हालांकि, देश की आबादी के मुकाबले म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या अभी भी बहुत कम है। करीब 140 करोड़ की आबादी में से सिर्फ 5 करोड़ लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। SEBI का टारगेट है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस माध्यम को अपनाएं और इसके लिए नियमों को इतना आसान बनाया जाए कि नया निवेशक भी आसानी से समझ सके।
गलत बिक्री रोकने पर जोर
SEBI यह भी तय करना चाहता है कि जो म्यूचुअल फंड स्कीम जिस नाम से बेची जा रही है, वह वैसा ही प्रदर्शन करे। निवेशकों को भ्रमित करने वाली स्कीम या मिस-सेलिंग (गलत बिक्री) पर सख्ती से रोक लगाने के लिए स्कीम कैटेगराइजेशन के नियमों को भी दोबारा देखा जाएगा।
SEBI का यह नया कदम म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए राहतभरा साबित हो सकता है। जहां एक ओर नियमों को आसान और ट्रांसपेरेंसी बनाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर निवेशकों को सुरक्षा और सही जानकारी भी मिलेगी। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं या करने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाला समय आपके लिए और भी सुविधाजनक हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications