नयी दिल्ली। बाजार नियामक सेबी ने सब-ब्रोकर के रूप में सहारा इंडिया फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया। सेबी ने इसके पीछे सही और उचित क्राइटेरिया पूरा करने में सहारा इंडिया फाइनेंशियल कॉर्प की नाकामयाबी का हवाला दिया। सेबी ने 2018 में यह सुनिश्चित करने के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया था कि क्या सहारा इंडिया फाइनेंशियल ने इंटरमीडियरीज रेगुलेशस के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। नियुक्त किए गए अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार सुब्रत रॉय सहारा और सहारा की अन्य ग्रुप कंपनियों के खिलाफ विभिन्न न्यायिक घोषणाओं पर विचार करते हुए यह निर्धारित किया गया कि सिक्योरिटी बाजार के लिए सब-ब्रोकर के रूप में सहारा इंडिया फाइनेंशियल (नोटिसी) एक फिट और उचित यूनिट नहीं है।

सुब्रत रॉय हैं शेयरधारक
सुब्रत रॉय इस कंपनी में एक शेयरधारक हैं। सेबी ने आदेश में कहा है सिक्योरिटी बाजार की इंटीग्रिटी को बनाए रखने के लिए बिचौलियों (इंटरमीडियरीज) के "फिट और उचित" होने के मानदंडों की लगातार निगरानी करना रेगुलेटर का कर्तव्य है। सेबी लगातार ये देखती है कि इंटरमीडियरीज सिक्योरिटी बाजार के लिए फिट और सही हों।
बुधवार को जारी किए गए 12-पृष्ठ के आदेश में सेबी के होल टाइम मेम्बर जी महालिंगम ने कहा कि वह नियुकत किए गए प्राधिकारी के निष्कर्षों से सहमत हैं कि इंटरमीडिएट विनियमों के संदर्भ में नोटिसी एक "फिट और उचित" यूनिट नहीं है। म्यूचुअल फंड विनियमों के अनुसार स्पॉन्सर कंपनी, साथ ही इसके प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति या प्रमुख व्यक्ति जो कंपनी को विनियमित करते हैं, उन्हें फिट और उचित होना चाहिए।
इन कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई
आदेश में कुछ और भी सहारा कंपनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र है। साथ ही सेबी और सहारा समूह की दो फर्मों (सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े मामलों के बारे में भी बताया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications