SEBI took strict decision on Subhash Chandra and Punit Goenka: बाजार नियामक सेबी ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और समूह की कंपनी जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी पुनीत गोयनका पर किसी भी लिस्टेड कंपनी में निदेशक या किसी प्रमुख प्रबंधकीय पद को लेने पर रोक लगा दी है। सेबी के इस आदेश के बाद आज जी इंटरटेनमेंट के शेयरों में गिरावट आ गई।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर यह कार्रवाई जी एंटरटेनमेंट कंपनी के पैसे दूसरी जगह भेजने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद की है।

सेबी के मुताबिक, नियमों के कथित उल्लंघन के समय जी एंटरटेनमेंट के चेयरमैन चंद्रा और निदेशक गोयनका ने अहम प्रबंधकीय पद पर रहते हुए अपनी स्थिति का दुरुपयोग किया और अपने निजी लाभ के लिए कंपनी के कोष दूसरी कंपनियों में लगा दिया।
सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि जी एंटरटेनमेंट के फंड को खपाने के लिए महज दो दिन में ही 13 फर्मों तक एक-एक करके भेजा गया था। सेबी ने कहा कि जी एंटरटेनमेंट के शेयरों का मूल्य वर्ष 2018-19 में 600 रुपये हुआ करता था, लेकिन वर्ष 2022-23 तक यह गिरकर 200 रुपये के करीब आ गया।
कंपनी के लाभ में होने के बावजूद शेयर मूल्य में आई गिरावट से यही निष्कर्ष निकलता है कि कंपनी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं था। खास बात यह है कि इस अवधि में जी एंटरटेनमेंट में प्रमोटरों की शेयरधारिता 41.62 प्रतिशत से गिरकर 3.99 प्रतिशत रह गई। इतनी कम हिस्सेदारी के बावजूद चंद्रा और गोयनका अहम पदों पर बने हुए हैं।
सेबी ने कहा कि चंद्रा और गोयनका दोनों को ही किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या उसकी अनुषंगी में निदेशक या अहम प्रबंधकीय पद लेने से अगले आदेश तक प्रतिबंधित किया जाता है।
जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड का शेयर आज पहले भारी गिरावट के साथ खुला। आज यह शेयर 182 रुपये तक टूट गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ सुधार दिखा। बाद में यह 193 रुपये के स्तर तक आ गया है।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications