SEBI: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने निवेशकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एक नया टूल पेश किया है। बाजार में बढ़ते भ्रामक रिटर्न दावों और फिनफ्लुएंसर्स के misleading कंटेंट को रोकने के लिए SEBI ने 'Past Risk and Return Verification Agency' (PaRRVA) की शुरुआत की है। यह एक टेक आधारित व्यवस्था है, जो निवेश से जुड़े सभी तरह के रिटर्न दावों की जांच करेगी।

क्या है नई PaRRVA एजेंसी?
SEBI के अनुसार, PaRRVA एक ऐसी वेरिफिकेशन एजेंसी है जो निवेश से जुड़े संस्थानों द्वारा किए गए पिछले परफॉर्मेंस दावों की सच्चाई की जांच करेगी। यानी कोई भी कंपनी, ब्रोकर, रिसर्च एनालिस्ट या रजिस्टर्ड एडवाइजर जब किसी शेयर, म्यूचुअल फंड या निवेश उत्पाद पर रिटर्न का दावा करता है, तो पहले उसकी जांच PaRRVA के जरिए होनी जरूरी होगी।
इस एजेंसी की शुरुआत CARE Ratings और NSE ने मिलकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की है। इससे निवेशकों को सही, साफ और भरोसेमंद डेटा मिल सकेगा।
रिटर्न क्लेम की होगी पहले जांच फिर विज्ञापन
बाजार में कई बार कंपनियां विज्ञापनों में बढ़ा-चढ़ाकर रिटर्न का दावा करती हैं। कई लोग उन दावों पर भरोसा करके निवेश कर देते हैं और बाद में नुकसान झेलते हैं। PaRRVA की शुरुआत के बाद अब ऐसा नहीं होगा।
अब नियम है कि:
किसी भी रिटर्न दावे का पहले PaRRVA से वेरिफिकेशन होगा
वेरिफिकेशन के बाद ही ऐड या प्रमोशन जारी किया जा सकेगा
बिना जांच के अब रिटर्न आधारित मार्केटिंग करना मुश्किल होगा
यह कदम निवेशकों को गलत जानकारी से बचाने के लिए उठाया गया है।
फिनफ्लुएंसर्स पर भी लगेगी लगाम
SEBI ने कहा कि पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर फिनफ्लुएंसर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनमें से कई बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाह देते हैं और पिछले रिटर्न के गलत दावे दिखाकर लोगों को आकर्षित करते हैं।
SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने बताया कि इस नई व्यवस्था से फर्जी रिटर्न दिखाकर लोगों को फंसाने की कोशिशें कम होंगी, निवेशकों के हितों की बेहतर सुरक्षा होगी, मार्केट में विश्वसनीयता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
निवेशकों के लिए क्यों जरूरी है यह सिस्टम?
PaRRVA से निवेशकों को बड़े फायदे मिलेंगे:
निवेश करने से पहले दावों की वास्तविकता पता चलेगी
गुमराह करने वाले विज्ञापनों से बचाव होगा
रजिस्ट्रेशन के बिना सलाह देने वालों की पोल खुलेगी
बाजार में पारदर्शिता मजबूत होगी
SEBI का यह कदम निवेशकों को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications