Punjab : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था का स्तर को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से स्कूल प्रिंसिपल और अन्य टीचरों को ट्रेनिंग मुहैया करवा रही है। इसी दिशा में रविवार को पंजाब के टीचरों के दूसरे बैच को चंडीगढ़ से आईआईएम अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़, सेक्टर-26 स्थित एमएजीएसआईपीए इंस्टीट्यूट से टीचरों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी टीचर को ट्रेनिंग के लिए शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति जारी है। विभिन्न स्कूलों में टीचरों को रेगुलर करने, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, भर्ती करने और अन्य काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में टीचरों की ट्रेनिंग अहम कदम है।
उन्होंने कहा कि बीते साल ट्रेनिंग सेल के गठन के बाद से टीचर, देश-विदेश के इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पूरे प्रदेश से कुल 138 प्रिंसिपल ने सिंगापुर से प्रशिक्षण प्राप्त किया है
उन्होंने कहा कि आज 50 हेडमास्टर के दूसरे बैच को आईआईएम अहमदाबाद ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। जल्द ही पंजाब सरकार पीटीआई, डीपीआई और योगा टीचर भर्ती करेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लिए कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Punjab Govt करेगी 4 जिलों में नहरों का निर्माण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश सरकार ने पंजाब के स्कूल प्रिंसिपलों को शिक्षण एवं मैनेजमेंट के तौर-तरीके सिखाने के लिए सिंगापुर की मशहूर प्रिंसिपल अकादमी से ट्रेनिंग दिलवाई। इसी कड़ी में 36-36 प्रिंसिपल के 2 बैच कुल 72 स्कूल प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था, जो 24 से 28 जुलाई तक ट्रेनिंग प्राप्त कर वापस लौटे हैं।
सीएम मान ने कहा कि भले ही टीचिंग के नए तौर-तरीके हों या फिर सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को इसरो ले जाकर चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग दिखाना या फिर छात्रों को अवकाश के समय अन्य गतिविधियों में शामिल करना। पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के लिए तत्पर है।
यह भी पढ़ें : Punjab : शहरी इलाकों में बड़े विकास प्रोजेक्ट होंगे शुरू
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications